Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीसीएल में हुआ सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन

Ranchi : सीसीएल मुख्यालय रांची के कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन केंद्रीय सरना समिति द्वारा किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इसके बाद सरना आदि प्रार्थना प्रस्तुत की गयी. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (कार्मिक) हर्षनाथ मिश्र, रांची विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. किशोर सूरी उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/whatsapp-image-2023_04_03-at-6.30.25-pm_632.jpg"

alt="" width="1599" height="1066" />

प्रकृति और जंगल झारखंड की पहचान- पीएम प्रसाद

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पीएम प्रसाद ने प्रकृति को समर्पित सरहुल पर्व की बधाइयां देते हुए कहा कि प्रकृति और जंगल झारखंड की पहचान है. सीसीएल भी बेहतर पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत कार्य कर रहा है. इसी कड़ी में और 9 इको पार्क को विकसित किया जायेगा.  हर्ष नाथ मिश्र ने प्राकृतिक पर्व सरहुल की बधाई देते हुए कहा कि सरहुल हमें पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश देता है. इसके संदेशों को आत्मसात करना चाहिए. रांची विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. किशोर सूरी ने सरहुल पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सरहुल प्राकृतिक पर्व है और आज आदिवासी समाज ही नहीं, राज्य के प्रत्येक निवासी इसे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाते हैं.

कुमार प्रितम ने लोकगीत की प्रस्तुति दी

इस अवसर पर नागपुरी गीत के गायक इग्नेश कुमार तथा कुमार प्रितम ने लोकगीत की प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी का मन मोह लिया. सुमन गुप्ता ने मधुर वाणी में गीतों को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया. इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सीसीएल कर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष सचिन कुमार, सचिव सुभाष बेदिया, पंचम मुंडा, दशरथ उरांव, सनोज एक्का, सोहित बेदिया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें – काउंसिल">https://lagatar.in/gajanand-ram-became-the-vice-president-of-the-council-of-architecture/">काउंसिल

ऑफ आर्किटेक्चर के उपाध्यक्ष बने गजानंद राम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही