Search

मान-सम्मान के लिए 12 अक्टूबर को रांची में झारखंड आंदोलनकारियों का महाजुटान

  • 5,000 आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र दिया जाएगा- पुष्कर महतो
Ranchi : राज्य भर के झारखंड आंदोलनकारी अपनी मांगों और मान-सम्मान के लिए 12 अक्टूबर को राजधानी में जुटेंगे. यह जानकारी आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने गुरुवार को डोरंडा में झंडा चौक स्थित मोर्चा के कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. कहा कि इसमें सभी जिले से आये झारखंड आंदोलनकारी मान- सम्मान, पहचान, नियोजन, स्वाभिमान, अस्मिता एवं अस्तित्व की रक्षा व सम्मान राशि 50-50 हजार रुपए देने की मांग को लेकर महाजुटान करेंगे.

शिबू सोरेन को भी विशेष रूप से आमंत्रित करेंगे

पुष्कर महतो ने कहा कि महाजुटान में भाग लेने वाले प्रत्येक झारखंड आंदोलनकारी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विनोद कुमार सिंह, दीपक बिरुवा, डॉ लंबोदर महतो, झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितिकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, आंदोलनकारी संजय बसु मलिक, प्रभाकर तिर्की, असम से आदिवासी संग्राम परिषद के दो सदस्य सहित कई गणमान्य भाग लेंगे. इसके लिए झारखंड अलग राज्य के अगुवा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा.

एक और संघर्ष करना पड़े, तो हम तैयार

पुष्कर महतो ने कहा कि इस राज्य को बनाने व संघर्ष और शहादत देने वाले आज उपेक्षित हैं. आंदोलनकारी अपने स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेंगे. आज झारखंड के खनिज संपदा, मानव संसाधन, जल -जंगल- जमीन लूटे जा रहे हैं, आदिवासी समुदाय का अस्तित्व खतरे में है. अलग राज्य के मूल्यों का हनन हो रहा है. ऐसे में झारखंड आंदोलनकारियों को चुप बैठना उचित नहीं है. एसके लिए एक और संघर्ष करना पड़े, तो हम तैयार हैं.

रैयतों की जमीन वापसी के लिए संघर्ष किया जाएगा

उन्होंने कहा कि राज्य में समता जजमेंट को लागू करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. झारखंडी रैयतों की जमीन वापसी, मुआवजा, पुनर्वास एवं नियोजन के लिए भी संघर्ष किया जाएगा, जो बोकारो जिला से आरंभ होगा. उन्होंने पेसा एक्ट नियमावली में झारखंडियों के हितार्थ संशोधन किए जाने का स्वागत किया है. कहा कि केंद्र सरकार 26 परसेंट रॉयल्टी समय पर झारखंडियों के हितार्थ देने का काम करे. रॉयल्टी का लाभ भी समता जजमेंट के अनुसार झारखंडियों को मिले. मौके पर संयोजक इजहार राही, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, झारखंड आंदोलनकारी भुवनेश्वर केवट, सुबोध लकड़ा , रंजीत उरांव , सरोजनी कच्छप मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – देवघर">https://lagatar.in/deoghar-crowd-of-devotees-gathered-in-baba-temple-on-anant-chaturdashi/">देवघर

: अनंत चतुर्दशी पर बाबा मंदिर में भक्तों की जुटी भीड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp