Search

 
 
 

रांची के हटिया सिंह मोड़ में सिटी ट्रेंड्स मॉल का भव्य उ‌द्घाटन

 
Ranchi : रांची के हटिया सिंह मोड़ में सिटी ट्रेंड्स मॉल का भव्य उ‌द्घाटन समाजसेवी मंजुल ने फीता काट कर किया. इस अवसर पर मंजुल के अलावा मॉल के मालिक राजेश सिंह समेत भारी संख्या में ग्राहक भी मौजूद थे. उद्‌घाटन के पूर्व राजेश सिंह ने पूजा-अर्चना की, इसके बाद उद्घाटन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. राजेश सिंह ने बताया कि मॉल में महिला, पुरुष एवं बच्चों के विशाल रेंज के परिधान सस्ते दरों पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. यहां परिधान न्यूनतम 99/- रुपये से उपलब्ध है. मॉल में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान रखकर परिधान लाया गया है. उन्होंने बताया कि रांची में उनका यह पहला मॉल है, मगर आने वाले वर्षों में केवल रांची में ही 4 से 5 मॉल के साथ-साथ पूरे राज्य में 24-25 आउटलेट खोलने का लक्ष्य है. मॉल में त्योहारों को देखते हुए ग्राहकों को कई तरह की छूट एवं लाभ की योजना चलाई गई है. जिसमें 299 की खरीदगी पर लक्की ड्रा का भी आयोजन शामिल है. जिसमें LED TV/ Bike/Fridge इत्यादि उपहार स्वरूप ग्राहकों को प्रदान किया जाएगा. सिटी ट्रेंड्स के भव्य शुभारंभ के अवसर पर अन्य लोगों के अलावा संस्थान के कई कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-voting-from-april-19-results-on-june-4-know-how-many-seats-will-be-voted-in-which-phase/">लोकसभा

चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को परिणाम, जानिये किस चरण में कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही