Search

 
 
 

CUJ में जापान फेस्ट का भव्य आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता

CUJ में आज जापान फेस्ट का सफल आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय परिसर के साइंस बिल्डिंग स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली.
 

Ranchi : CUJ में आज जापान फेस्ट का सफल आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय परिसर के साइंस बिल्डिंग स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली.कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शशि कुमार मिश्र ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जापानी भाषा, संस्कृति एवं उससे जुड़े करियर अवसरों के प्रति जागरूक करना था.

 

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद डीन (शैक्षणिक मामलों) ने परिचयात्मक वक्तव्य देते हुए इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. कुलपति ने अपने संबोधन में वैश्विक युग में बहुभाषिकता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विदेशी भाषाओं का ज्ञान आज सफलता की कुंजी बन चुका है.

 

इस फेस्ट का मुख्य आकर्षण जापान से आए विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों की सहभागिता रही. नाकाजिमा मिज़ुकी एवं नाकामुरा युतो ने जापान वर्चुअल टूर के माध्यम से विद्यार्थियों को जापान की समृद्ध संस्कृति, उन्नत तकनीक और जीवनशैली से परिचित कराया. वहीं शुंटा कुबो द्वारा प्रस्तुत TWELVE सत्र ने भी विद्यार्थियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया.

 

कार्यक्रम के दौरान जापानी भाषा सीखने के लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई. सुगिनो हिरोया एवं सोमा तोमिता ने बताया कि जापानी भाषा का ज्ञान न केवल सांस्कृतिक समझ को समृद्ध करता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों के द्वार भी खोलता है. उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

 

अंत में कंपनी से संबंधित जानकारी, प्रश्नोत्तर सत्र एवं फीडबैक प्रक्रिया का आयोजन किया गया, जिसका संचालन हीना कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन स्मिता दुबे ने प्रस्तुत किया.इस आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों -इंजीनियरिंग, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी, प्रबंधन एवं वाणिज्य से 400 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की. कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू डॉ. लिंडा, डॉ. सुशील कुमार शुक्ला, सुदूर पूर्व भाषा विभागाध्यक्ष डॉ. कोंचक ताशी, डॉ. मुकेश कुमार जायसवाल, डॉ. शशांक कुलकर्णी तथा पवन कुमार सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे.

 

 

तमाई ओनेट्टोम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित यह फेस्ट विद्यार्थियों के लिए जापान से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ. इसने न केवल नई भाषा सीखने के प्रति रुचि जगाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर निर्माण की दिशा में भी मार्गदर्शन प्रदान किया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही