की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
हजारीबाग में एक दर्जन से अधिक जगहों पर लोगों ने सुनी पीएम की मन की बात
[caption id="attachment_624404" align="alignnone" width="1280"]alt="लोगों ने सुनी पीएम की मन की बात" width="1280" height="720" /> लोगों ने सुनी पीएम की मन की बात[/caption] हजारीबाग में एक दर्जन से अधिक जगहों पर लोगों ने पीएम के मन की बात का सौवां एपिसोड कार्यक्रम सामूहिक रूप से देखा और सुना. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से कोर्रा सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप में एलईडी के माध्यम से आम लोगों के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना. वहीं हजारीबाग प्रभु निवास मार्केट में झारखंड भाजपा कार्यकारी समिति सदस्य भैया अभिमन्यु के आवास पर भी टीवी पर मन की बात कार्यक्रम लोगों ने देखा. इस दौरान काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए. हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के विधायक कार्यालय में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना. वहीं विभिन्न वार्डों में भी लोगों ने कार्यक्रम को देखा.
बरकट्ठा में फूल भंडार व डेकोरेशन प्रतिष्ठान का उद्घाटन
[caption id="attachment_624403" align="alignnone" width="1600"]alt="बरकट्ठा में फूल भंडार व डेकोरेशन प्रतिष्ठान का उद्घाटन" width="1600" height="1200" /> बरकट्ठा में फूल भंडार व डेकोरेशन प्रतिष्ठान का उद्घाटन[/caption] विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने बतौर मुख्य अतिथि रविवार को दुर्गा मंदिर बरकट्ठा के समीप शिव फूल भंडार एवं डेकोरेशन का उद्घाटन किया. प्रतिष्ठान के संचालक रवि गुप्ता एवं बिनोद गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर दुकान का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि यह स्वरोजगार की अच्छी पहल है. आज लोग शादी समारोह के लिए अच्छे डेकोरेशन के लिए बहुत दूर-दूर तक संपर्क करते हैं. अब लोगों को यहीं पर बेहतर सुविधा एवं सजावट की सामग्री मिल जाएगी. संचालक ने कहा कि सस्ती और स्तरीय सजावट की सामग्री उनकी दुकान से लोगों को मिलेगी. मौके पर विहिप के मंत्री सत्यम भारती, प्रचार-प्रसार प्रमुख धीरज गुप्ता, विक्की गुप्ता, संतोष गुप्ता, शेमारू गुप्ता, युवराज गुप्ता, शशि कुमार, विशाल कुमार, राजेन्द्र यादव, नीरज चंद्रवंशी, अनिल साव, राजू साव समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/ground-report-corporations-term-is-completed-in-waiting-the-picture-of-harijan-tola-has-not-changed/">हजारीबाग
: इंतजार में ही पूरा हो गया निगम का कार्यकाल, नहीं बदली हरिजन टोला की तस्वीर [wpse_comments_template]

Leave a Comment