Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फैशन पॉइंट के एक्सक्लूसिव ग्रैंड शो का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी भीड़

Ranchi : राजधानी रांची के मेन रोड में स्थित होटल कैपिटल हिल में फैशन प्वाइंट के एक्सक्लूसिव ग्रैंड शो का भव्य शुभारंभ किया गया. महाराज कुमारी, माधुरी मंजरी ने इसका उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में खुशी काकन मिसेस झारखंड, शारदा ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर रंजना स्वरूप, रांची वीमेंस कॉलेज की प्रोफेसर नीलिमा कुमार और फैशन मॉडल एंड मिसेज इंडिया चार्मिंग मॉडल दीपाली पांडे मौजूद रहीं. रांची वासियों के फैशन सेंस, पसंद, शादियों में पहने जाने वाले आकर्षक परिधान और ज्वेलरी को देखते हुए इस एग्जिबिशन को आयोजित किया गया है. जहां पूरे देश भर से जाने माने डिजाइनर अपने बेस्ट एंड एक्सक्लूसिव कलेक्शन लेकर आए हैं. पहले दिन की शुरुवात से ही कस्टमर्स की भीड़ अपने पसंदीदा परिधानों एवं ज्वेलरी की खरीदारी में काफी व्यस्त दिखीं, ताकि कलेक्शंस खत्म न हो जाएं. हर स्टॉल की यहां अलग खासियत है. बड़े महानगरों में पसंद किए जाने वाले क्लासी डिजाइंस के कलेक्शंस यहां देखे जा सकते हैं. चाहे करनी हो पूरी शादी की शॉपिंग या तरह-तरह के फंक्शंस की, फैशन प्वाइंट के इस एग्जिबिशन में सभी के लिए विशाल कलेक्शंस उपलब्ध हैं. पूरे भारत के अलग अलग शहरों से जाने माने  डिजाइनर्स अलग अलग फैशन के परिधान एक ही छत के नीचे यहां यहां लेकर आए हैं. आने वाले त्योहारों और शादियों को देखते हुए जिसमें आप अपने पसंदीदा कपड़े, ज्वेलरी, शादी के लिए लहंगा और डिजाइनर्स ड्रेसेज कस्टमाइज करवा सकते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-12-at-7.11.19-AM.jpeg"

alt="" width="1500" height="1000" /> इस एग्जिबिशन में ब्राइडल कलेक्शन, वेस्टर्न, एंडो वेस्टर्न, सेलिब्रिटी कलेक्शन, होम डेकोर, रियल ज्वेलरी, एथिनिक वियर,बैग्स और भी कई तरह तरह के कलेक्शंस उपलब्ध हैं. रांची वासियों के लिए सिल्क की साडियों के कलेक्शंस और शूट्स के खूबसूरत और आकर्षक डिजाइंस जिसमें डॉलर सिल्क, बनारसी सिल्क, माहेश्वरी सिल्क, ऑर्गेंजा सिल्क में निडिल वर्क किए गए भी यहां उपलब्ध हैं. रांचीवासियों की डिमांड पर रोशनी बुटीक अपना बिलकुल एक्सक्लूसिव कलेक्शन  और टेरालुना कॉटन एंड लेनिन के ऑर्गेनिक कलर में समर कलेक्शन लेकर आ रहे हैं. बिलकुल एक्सक्लूसिव कलेक्शन सिर्फ रांची वासियों के लिए प्रसिद्ध डिजाइनर इस एग्जिबिशन में अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शंस असम, सूरत, कोलकाता, Mumbai, दिल्ली, बनारस, पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण से लेकर आई हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही