Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य आयोजन सरकार की प्राथमिकता, कोई कमी न रहे : सीएम

Advertisement
Advertisement
  • हेमंत सोरेन ने की वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची की मेजबानी में होने वाली वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों की मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा की. अधिकारियों से कहा कि 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होनेवाले इस चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य आयोजन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. यह आयोजन राज्य सरकार द्वारा खेल के विकास के प्रति किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित करेगा. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे, इसका पूरा ध्यान रखें. इस चैंपियनशिप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो और मेकैनिज्म तैयार कर जल्द प्रचार-प्रसार शुरू करें. कहा कि हॉकी चैंपियनशिप का प्रचार-प्रसार मिशन मोड में सुनिश्चित करें. साथ ही प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट एलइडी स्क्रीन्स पर सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के अंदर एवं बाहर की एलइडी स्क्रीन्स की गुणवत्ता में सुधार करने को भी कहा.

स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा, आवागमन, 24x7 विद्युत प्रकाश का पुख्ता रहे इंतजाम

सीएम ने निर्देश दिया कि हॉकी स्टेडियम के आसपास क्षेत्र में जितनी एलइडी लाइट्स खराब हैं, उन्हें जल्द बदलें. चैंपियनशिप के दौरान शहर में 24x7 बिजली व्यवस्था बहाल रहे. खिलाड़ियों एवं अतिथियों के आवागमन के लिए वाहन की पर्याप्त व्यवस्था करें. सीएम ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए. बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल समेत कई अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dc-unveils-womens-asian-hockey-championship-trophy/">चाईबासा

: वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का डीसी ने किया अनावरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही