Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘करम मिलन समारोह’ के बहाने एक मंच पर आए सरना-सदान मूलवासी, बताया गर्व की बात

Ranchi :  मंगलवार को सरना-सदान मूलवासी मंच का ‘करम मिलन समारोह’ का आयोजन अल्बर्ट एक्का चौक में किया गया. समारोह की अध्‍यक्षता अध्यक्ष सूरज टोप्पो एवं संचालन संस्थापक प्रमोद कुमार वर्मा एवं नंदकिशोर सिंह चंदेल ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, बैज लगाकर एवं मोमेंटो देकर किया गया. इसके बाद सीमा देवी एवं उनके अन्य सहयोगियों के द्वारा करम गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मुख्य संरक्षक रंजीत टोप्पो ने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने करम मिलन समारोह के इस कार्यक्रम की शुरुआत को अच्छी शुरुआत बताया साथ ही नवयुवकों को अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाने और बढ़ाने में यथासंभव सहयोग करने पर बल दिया. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने आयोजकों को साधुवाद दिया, क्योंकि झारखंड में पहली बार 22 वर्षों के पश्चात सरना और सदान मूलवासी एक साथ एक मंच पर आए. बबलू मुंडा ने इसे गर्व की बात कही. मंच के संस्थापक प्रमोद वर्मा और नंदकिशोर चंदेल ने संयुक्त रूप से कहा कि यह पहला अवसर है झारखंड की हृदय स्थली में सरना-सदान मूलवासियों को संयुक्त रूप से इस मिलन समारोह के माध्यम से उत्साह मनाने का मौका मिला है और इसे आने वाले दिनों में भव्यता से आयोजन किया जाएगा और झारखंड के तमाम समाजसेवियों, प्रबुद्ध लोगों एवं सामाजिक संस्थाओं को उपकृत करने का कार्य किया जाएगा. महिला मंच की अध्यक्ष अर्चना मिर्धा ने कहा कि झारखंड के प्रत्येक गांव में करम पर्व अपने क्षेत्रीय और परंपरागत तरीके से मनाते हैं तथा सरना-सदान मूलवासियों को मिलाकर एक मंच में लाकर मिलन समारोह के माध्यम से करम की खुशियां मनाने व एकता का संदेश देने का कार्य कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में 21 गांव के पाहनों को अंगवस्त्र, बैज व मोमेंटो देकर भी सम्मानित किया गया. साथ ही साथ राज्यसभा सांसद महुआ माजी तथा रांची महावीर मंडल, रामनवमी श्रृंगार समिति, महावीर चौक, जय मां काली पूजा समिति भूतहा तालाब, महानगर काली पूजा समिति चडरी सरना समिति, वीर बिरसा नगर समिति, नगड़ा टोली सरना समिति, वर्दवान कंपाउंड सरना समिति, करम टोली सरना समिति, सरना टोली सरना समिति हातमा, एदलहातू सरना समिति,  महावीर मंडल रांची, जय मां काली पूजा समिति के पदाधिकारियों का पारंपरिक रीति-र‍िवाज से स्वागत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंच के संस्थापक कुमोद कुमार वर्मा एवं नंदकिशोर चंदेल, मुख्य संरक्षक रंजीत टोप्पो, मुख्य संयोजक रमेश सिंह, संयोजक प्रवीण टोप्पो एवं मोहन तिर्की मंच के अध्यक्ष सूरज टोप्पो, महिला मंच की अध्यक्ष अर्चना मिर्धा, महासचिव पवन कुमार एवं कृष्णा मुंडा, कोषाध्यक्ष अनिल उरांव, महासचिव राधा हेम्‍ब्रम, संयोजक ज्योत्स्ना केरकेट्टा, प्रिया बर्मन, कार्यकारी अध्यक्ष शिल्पी कुमारी वर्मा, कोषाध्यक्ष नीतू सिंह के अलावा अन्य गणमान्य सभी सदस्यों का अधिकाधिक सहयोग रहा. कार्यक्रम संयुक्त रूप से मुख्य संरक्षक रंजीत टोप्पो, अध्यक्ष सूरज टोप्पो, महिला अध्यक्ष अर्चना मिर्धा, संस्थापक प्रमोद कुमार वर्मा, केंद्रीय सरना समिति के मुख्य पाहन जगलाल पाहन, केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा, महासचिव कृष्ण कांत टोप्पो, आदिवासी जन परिषद अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवचंद मुंडा, प्रदेश महामंत्री रमेश उरांव एवं समाजसेवी संदीप कुमार व अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/demand-also-arose-from-ranchi-to-make-rahul-gandhi-the-national-president-again/">राहुल

गांधी को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की रांची से भी उठी मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही