Search

 
 
 

गिरिडीह में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

 
Giridih : अयोध्या में श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा से एक दिन पहले रविवार को पूरा गिरिडीह शहर भगवान की भक्ति में लीन रहा. हिंदू संगठनों ने बड़ा चौक महावीर मंदिर से भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली. सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. शोभायात्रा में हाथों में भगवा ध्वज लिये हजारों श्रद्धालु चल रहे थे. डीजे की धुन पर राम भक्तों ने नृत्य-संगीत का दौर चला. श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंजित रहा. भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रही. ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा जमकर झूमे. मंदार की थाप पर आदिवासियों का नृत्य अलग माहौल बना रहा था. शोभायात्रा का शहर के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर फूलों व आरती से स्वागत किया गया. हर कोई श्रीराम की भक्ति में झूमता नजर आया. यात्रा महावीर मंदिर से निकलकर मुस्लिम बाजार, काली बाड़ी चौक, टावर चौक होते हुए देर रात तक बड़ा चौक पहुंचेगी. यात्रा की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे व कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव कर रहे थे. इस दौरान जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी. डीसी नमन प्रिय लकड़ा व पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-devotees-gathered-in-ramkatha-in-ghorchanchi/">गिरिडीह

: घोरचांची में रामकथा में उमड़े श्रद्धालु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही