Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खपरियावां में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर निकली भव्य शोभायात्रा

Hazaribagh : हजारीबाग स्थित कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां में हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा निकली. यहां के ग्रामीण वर्षगांव को उत्सव के रूप में मना रहे हैं. अयोध्या से आयी रामलीला मंडली के कलाकार तीन मई से लगातार रामलीला का जीवंत मंचन कर रहे हैं. भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हुई. इसी उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई. इसमें ग्रामीण नाचते, गाते, झूमते भक्ति में सराबोर होकर चल रहे थे. शोभायात्रा में आर्श कन्या गुरुकुल की बहनों ने पारंपरिक शस्त्रों का परिचालन कर लोगों में उत्साह भर दिया. इसे भी पढ़ें :विपक्षी">https://lagatar.in/nitish-will-come-to-ranchi-on-wednesday-to-strengthen-opposition-unity-will-meet-cm-hemant/">विपक्षी

एकता मजबूत करने बुधवार को रांची आयेंगे नीतीश, सीएम हेमंत से करेंगे मुलाकात

10 मई को संगीतमय अखंड रामायण का पाठ

10 मई से संगीतमय अखंड रामायण का पाठ होगा. 11 मई को रामायण कथा समापन के बाद पूर्णाहुति होगी. फिर भंडारा का आयोजन होगा. शोभायात्रा में ग्रामीण भक्तों, मंदिर समिति के सदस्यों के अलावा मुख्य रूप से अजय मिश्रा, अधिवक्ता विकास मिश्रा, मुखिया राजेश गुप्ता, उप प्रमुख विमल कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, प्रमुख विनिता देवी, जिला परिषद सदस्य जीतन राम, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय, हिन्दू राष्ट्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण केशरी आदि ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :लारा">https://lagatar.in/one-of-the-six-friends-who-came-to-celebrate-birthday-on-the-banks-of-lara-river-drowned-relatives-accused-of-killing/">लारा

नदी तट पर जन्मदिन मनाने आए छह दोस्तों में एक डूबा, परिजनों ने मार डालने का लगाया आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही