Search

 
 
 

लोकतंत्र बचाने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली 31 मार्च को...

 
New Delhi : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने रविवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA देशहित और लोकतंत्र की रक्षा के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन करेगा. जान लें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लोकतंत्र और देश खतरे में है, कांग्रेस का खाता फ्रीज कर दिया गया 

इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) के घटक आप और कांग्रेस ने यहां एक प्रेस वार्ता में केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए रैली का ऐलान किया. आप की दिल्ली ईकाई के संयोजक राय ने कहा, देश में जो हो रहा है उसके खिलाफ हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली करेंगे. इस रैली में इंडिया गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व शामिल होगा राय ने कहा, लोकतंत्र और देश खतरे में है. गोपाल राय ने कहा कि आज कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया गया है. वह चुनाव प्रचार नहीं कर सकती. वह विपक्ष को कुचलना चाहते हैं. भाजपा ईडी, सीबीआई और आईटी की की मदद से विपक्ष को खत्म करना चाहती है.यह  लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश है.

इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल महारैली में शामिल होंगे

देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए  इंडिया’ गठबंधन में शामिल सभी दल यह महारैली करेंगे. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को समान अवसर नहीं दिये जा रहे हैं. उन्होंने अपनी पार्टी के खातों को फ्रीज (लेनदेन पर रोक) किये जाने और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, 31 मार्च की महारैली न सिर्फ एक राजनीतिक रैली होगी बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का भी आह्वान करेगी. सीपीआई एम के महासचिव राजीव कुंवर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की हम निंदा करते है. तानाशाह विपक्ष को एक इंच भी स्पेस देने को तैयार नहीं है.  सभी वामपंथी दल 31 की रैली में शामिल होंगे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही