Search

 
 
 

22 को रांची में भव्य राम महोत्सव मनाया जाएगा : कुणाल अजमानी

 

नगर प्रशासक से मिला श्री महावीर मंडल रांची महानगर

Ranchi : महावीर मंडल रांची महानगर समिति ने रांची नगर प्रशासक से शिष्टाचार मुलाकात की. समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा को महावीर मंडल ने रांची में महापर्व के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है. इस ऐतिहासिक महोत्सव को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के बगल में टैक्सी स्टैंड में करना सुनिश्चित हुआ है. कार्यक्रम में संगीतमय सुंदर कांड का पाठ, महाआरती, प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण बिग एलईडी के माध्यम से करायी जायेगी. इसके अलावा भंडारे की व्यवस्था की जा रही है. उक्त बात को नगर प्रशासक के समक्ष रखा गया और उनको बताया गया कि टैक्सी स्टैंड में करने से यातायात की समस्या उत्पन्न नहीं होगी, चूंकि हनुमान मंदिर के पास सड़क जाम न हो इसका समिति विशेष ख्याल रखेगी.समिति के इस कथन से नगर प्रशासक भी सहमत हुए और प्रशासक ने कहा कि नगर निगम के तरफ से हरसंभव पूर्ण सहयोग किया जाएगा. ससमय स्थान उपलब्ध करा दिया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल आजमानी, कार्यक्रम संयोजक श्यामानंद पांडेय, टूना सिंह, बादल सिंह समेत कई राम भक्त उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : बर्लिन">https://lagatar.in/preeti-kumar-was-interrogated-for-5-hours-in-berlin-hospital-case-ed-asked-for-land-documents/">बर्लिन

अस्पताल मामले में प्रीति कुमार से हुई 5 घंटे पूछताछ, ED ने मांगे जमीन के कागजात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही