Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कबड्डी विजेता सागर का बोकारो में भव्य स्वागत

Ranchi : टीम इंडिया जूनियर विश्व कबड्डी विजेता बोकारो के लाल सागर के बोकारो आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. भारतीय स्टार प्लेयर सागर के आगमन पर सैकड़ों की संख्या में बालक-बालिका बोकारो स्टेशन पहुंचकर भारत माता की जय और बोकारो का लाल सागर जिंदाबाद के नारे लगाए. पूरा परिसर ढोल नगाड़ों की आवाज से गूंज उठा. स्टेशन पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर सागर का अभिनंदन किया. तत्पश्चात नया मोड़ होते हुए बोकारो परिसदन तक जुलूस निकाली गई. बोकारो परिसदन में सागर के सम्मान में आयोजित समारोह में बोकारो जिला कबड्डी संघ के द्वारा 50000 कि राशि देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव बिपिन कुमार सिंह, कोच तेजनारायण, नीरज, संजय, प्रेम प्रकाश, प्रद्युम्न जी, पवन सिंह, चंदू प्रसाद, विक्की, मंजू, धीरज, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – एआईपीएस">https://lagatar.in/aips-t-20-cricket-rbi-mecon-airport-authority-of-india-and-bob-enter-the-next-round-after-winning-the-match/">एआईपीएस

टी-20 क्रिकेट : आरबीआई, मेकॉन, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बीओबी ने मैच जीतकर अगले चक्र में किया प्रवेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही