Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरकाकाना स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का भव्य स्वागत, की गई पुष्प वर्षा

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : रांची-पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन मंगलवार को शुरू हो गया. मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन का परिचालन शुरू किया. रांची स्टेशन से चलकर वंदे भारत ट्रेन दोपहर 12:30 बजे बरकाकाना जंक्शन पहुंची. बरकाकाना स्टेशन पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने इस ट्रेन पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-dc-a-doddes-sensitivity-gave-a-check-of-50-thousand-to-cancer-victim-on-the-spot/">पलामू

: डीसी ए दोड्डे की संवेदनशीलता, कैंसर पीड़ित को ऑन द स्पॉट दिया 50 हजार का चेक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/TTTT-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

रेलवे स्टेशन पर उत्सव जैसा माहौल

वंदे भारत ट्रेन के पहुंचने पर स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल दिखा. स्टेशन परिसर में ढोल नगाड़ों के साथ ट्रेन का स्वागत किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में रेल अधिकारी, आरपीएफ जवान, गणमान्य लोग मौजूद थे. वहीं इस मौके पर रांची से पहुंचे लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. प्लेटफार्म पर रेलकर्मी काफी देर तक बैंड बाजे की धुन पर झूमते रहे. वंदे भारत ट्रेन पर सवार होकर रांची से बरकाकाना पहुंचे गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी सहित कई अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को दोपहर 12:43 बजे पटना के लिए रवाना किया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-false-case-against-nsui-is-an-attempt-to-suppress-student-interest-santosh-singh/">धनबाद:

एनएसयूआई पर झूठा मुकदमा छात्र हित को दबाने का प्रयास: संतोष सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही