Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा में दो करोड़ से बनेगा भव्य सूर्य मंदिर : विधायक

भक्ति और आस्था से मना सूर्य मंदिर का वार्षिक उत्सव आकर्षक ढंग से की गई थी साज-सज्जा, राजस्थान से भी आए श्रद्धालु Tandwa(Chatra) : चतरा स्थित टंडवा में सूर्य मंदिर का 22 वां वार्षिक उत्सव भक्ति और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया. विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद महाआरती का आयोजन हुआ. इसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मंदिर को पूरी तरह सजाया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास को अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन व स्वागत किया गया. समारोह के माध्यम से समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों ने सूर्य मंदिर के नव निर्माण कार्य को विस्तार देने की बात कही. इस पर विधायक ने कहा कि दो करोड़ की लागत से भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण बहुत जल्द होगा. उन्होंने समिति को हर संभव मदद करने की बात कही. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-meeting-of-all-the-cells-of-bjp-for-the-preparation-of-assembly-level-conference/">गोड्डा

: विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की हुई बैठक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mmmm-36.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

राजस्थान जयपुर से आए अतुल को भी अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया. पूजा अर्चना में समिति के अध्यक्ष और उनकी पत्नी संध्या गुप्ता शामिल हुईं. मंदिर के पुजारी ईश्वरी पाठक और दिगंबर पाठक ने पूजा-अर्चना कराई. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया. वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में राम प्रसाद साहू, नथु प्रसाद गुप्ता, किशोरी प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र नायक, संतोष प्रसाद गुप्ता, प्रमोद नायक, अनिल गुप्ता, राजू गुप्ता, जय नंदन नायक, बिनोद गुप्ता समेत समित के उपाध्यक्ष बिराज रजक, छोटू गुप्ता, रुदेश नायक, विकास गुप्ता, सचिव अनिल कुमार दास, कोषाध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता, मंत्री बबलू सोनी, रंजीत कुमार गुप्ता, अनुग्रह नारायण सिंह, रंजीत गुप्ता, अवध पासवान, व्यवस्था प्रमुख जय मंगल देव नायक, विवाह प्रभारी प्रेम भगत, वंशीधर यादव, हिमानी ठाकुर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-ryots-held-a-meeting-against-icha-dam-protested/">तांतनगर

: ईचा डैम के खिलाफ रैयतों ने की बैठक, जताया विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही