Search

 
 
 

रांची: श्रीमद भागवत कथावाचक अचिंत्यचक्र का भव्य स्वागत

 
Ranchi: श्रीमद भागवत कथावाचक अचिंत्यचक्र दास का शनिवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचते ही पिस्कामोड़ लक्ष्मीनगर हरे कृष्ण मार्ग के भक्तों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया. आयोजन कमेटी के गोविंद दास ने बताया लक्ष्मी नगर में 24 से 30 नवंबर तक भागवत कथा संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगी. भक्तिमय माहौल में सात दिन तक जारी रहेगा. एसके शर्मा ने बताया कि कथावाचक की ओर से भव्यरूप से भक्ति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से भागवत कथा सुनाई जायेगी. इसकी शुरुआत रविवार को सुबह नगर संकीर्तन एवं कलश यात्रा से होगी. इस महोत्सव में सुबह मंगला आरती से लेकर रात तक विभिन्न प्रकार के आध्यात्मिक एवं भक्तिमय क्रियाकलाप जारी रहेगी. कथा के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. मौके पर गोविंद दास, राम प्रभु, रामजतन शर्मा, पंकज लाल, ओमप्रकाश वर्णवाल, सुजीत शर्मा, मिंटू कुमार, हरिशंकर चौधरी, अजय कुमार पाठक, प्रभु पंडित, शनि कुमार लाल, नागेंद्र शर्मा, इंदुभूषण प्रसाद गुप्ता, हरिशंकर शर्मा, आनंद पाठक, लक्ष्मण राणा, मुन्ना मिश्रा, दिलीप यादव, संतोष प्रभु आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-go-to-bjp-headquarters-at-7-pm-will-brainstorm-on-maharashtra-jharkhand-elections/">पीएम

मोदी शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय जायेंगे, महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव पर मंथन करेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही