Search

 
 
 

चतरा: मछली मारने गए दादा-पोती की नहर में डूबने से मौत

 
Chatra: मयूरहंड थाना क्षेत्र के महेशा गांव में बुधवार को एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत अंजनवा नहर में डूबने से हो गई. दोनों रिश्ते में दादा व पोती थे. परिजनों के अनुसार नित्य दिन की भांति कल्लू भुईयां अपनी 11 वर्षीय पोती के साथ अंजनवा डैम से निकलने वाले नहर में मछली मारने के लिए गए हुए थे. इस दौरान नाले में पहले पोती उतरी, जहां पानी अधिक होने से वह डूबने लगी, जिसे देख दादा बचाने गया. दुर्भाग्य से दोनों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई. नहर में मछली मारने का सामान बहता आता देख मृतक बच्ची के पिता मुकेश भुईयां घटनास्थल पर पहुंचा तो दोनों पानी में डूबे पाये. इसके बाद हो हल्ला सुनकर अन्य ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों शवों को बाहर निकाला. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने को दी गई. अवर निरीक्षक शिवदोय तिर्की दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेजा. जेएमएम नेता मनोज चंद्रा व मुखिया मंजित सिंह मृतक ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. मौके पर सुरज कुमार सिंह, ध्रमेंद्र दांगी, विजय यादव के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे. घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा है. इसे भी पढ़ें - नरबली">https://lagatar.in/sabia-saba-and-shahzadi-who-were-imprisoned-for-the-crime-of-human-sacrifice-will-be-released-from-jail-after-7-years/">नरबली

के जुर्म में जेल में बंद साबिया, सबा और शहजादी 7 साल बाद निकलेंगी जेल से बाहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही