Search

 
 
 

दादा ने की थी शुरुआत, पोता 229 मीटर का झंडा लेकर चलेंगे

 
Jayanti Ranchi: रामनवमी जुलूस में इस बार 228.905 मीटर (751 फीट) का रामनवमी झंडा दिखेगा. यह झंडा धोबी घाट के देवेंद्र रजक द्वारा निकाला जाएगा. बताया गया कि 1930 में झंडे निकालने की शुरुआत देवेंद्र के ही दादा प्रताप रजक ने शुरू की थी. इस वर्ष देवेंद्र रजक के 228.905 मीटर के झंडे में 21 मीटर की मूर्ति बनीं हुई है. झंडे को 85 फीट बांस में, और 12 रस्सियों से व 70 लोगों के सहारे पकड़ा जाएगा. झंडे को महावीर चौक से तपोवन मंदिर तक लेकर जाएंगे. मंदिर प्रांगण में पूजा पाठ के बाद वापस लेकर लौटेंगे. वहीं हिंदपीढ़ी में स्थित लगन टेंट हाउस के एमडी हसन ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने 101 मीटर के रामनवमी झंडे बनाए हैं, जिसे बनाने में 2 दिन का समय लगा और 4 वर्कर ने मिल कर काम किया.

तपोवन मंदिर को आकर्षक लाइट्स से सजाया गया

शहर में रामनवमी को लेकर तपोवन मंदिर में पूरी तैयारी हो रही है. पूरे तपोवन मंदिर को लाइट्स से सजाया गया है. तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश ने बताया कि हर वर्ष की भांति रामनवमी के दिन सभी भक्तजनों को प्रसाद दिया जाएगा. मंदिर परिसर में 1929 से आ रहे श्रद्धालुओं के झंडे की पूजा की जाएगी. वहीं जितने भी अखाड़ों के झंडे होते हैं, उनकी पूजा मंदिर के पट पर की जाएगी. महंत ने निराशा जताते हुए यह भी कहा कि रामनवमी में सभी जगह से जुलूस लेकर लोग तपोवन मंदिर पहुंचते है. लेकिन तपोवन आनेवाले मुख्य मार्ग की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है.

धुर्वा में 1500 मीटर के झंडे की झलक मिलेगी

दूसरी ओर धुर्वा में 1500 मीटर रामनवमी झंडे की झांकी निकलेगी. जिसे शिव मंदिर रामनवमी पूजा समिति द्वारा निकाला जाएगा. खास बात यह है कि इस झंडे को बनवाने में किसी भी प्रकार का चंदा नहीं लिया गया हैं. शिव मंदिर रामनवमी पूजा समिति के 250 सदस्य मिल कर यह कार्य करते हैं. श्रद्धालु भी रामनवमी झंडे की के छोर पकड़ कर जुलूस में चलते है. यह जुलूस पंचवटी से शुरू होता है. धुर्वा सेक्टर 3 होते हुए यह धुर्वा बस स्टैंड होकर वापस पंचवटी पहुंचता है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही