Ranchi/Simdega (MLA Bhushan Bara) : कांग्रेस के विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है. जिस नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसकी दादी ने सिमडेगा के पकड़टांड़ थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसमें उनकी पोती का अपहरण करने और बहला-फुसला कर गलत बयान दिलाने का आरोप लगाया गया है.
प्राथमिकी में दिलीप तिर्की नामक व्यक्ति समेत दो लोगों पर बच्ची को बहला-फुसलाकर गलत बयान देने और विधायक भूषण बाड़ा को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नाबालिग ने रांची में बयान दिया कि उसके साथ विधायक ने दुष्कर्म किया. उसके बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद विपक्षी दल भाजपा ने हमले तेज कर कर दिए हैं. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक नाबालिग के साथ विधायक के आवास में गलत हुआ, हालांकि विधायक की पत्नी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है. विधायक भूषण बाड़ा ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है.