Search

 
 
 

रातू में आभार सभा : अजयनाथ  ने कहा,  विश्वास दिलाते हैं कि लोगों के सुख-दुख में साथ रहेंगे

 
Ranchi : प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह कांग्रेस के हटिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने रातू में बुधवार को आभार सभा का आयोजन किया. अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि हम चुनाव भले ही हारे हैं पर हमें 1 लाख 38 हजार लोगों के मजबूत हाथों का साथ और उनका आशीर्वाद मिला है. यह हमारे ऊपर है कि हम इस स्थिति में हार देखकर मायूस हो जायें या लाखों लोगों के समर्थन से अपने आप को ताकतवर समझकर उनके बीच फिर से जायें.

हमारे ऊपर 1 लाख 38 हजार लोगों ने भरोसा जताया है

उन्होंने कहा, हमारे ऊपर 1 लाख 38 हजार लोगों ने भरोसा जताया है. यह बहुत बड़ी बात है और बहुत बड़ी ताकत भी, हम उनका भरोसा नहीं तोड़ सकते,. हटिया के लोगों के उम्मीद भी हमसे है. हम उनकी उम्मीद पर खरे उतरेंगे. उसे पूरा करने के लिए जी-जान लगा देंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा,  अब उदास बैठने का समय नहीं है, बल्कि दोगुनी ताकत और उत्साह से काम करने की जरूरत है. अब हम सबकी जिम्मेदारी बढ़ गयी है. हम लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि उनके सुख-दुख में हम साथ हैं. झारखंड में फिर से लोकप्रिय हेमंत सरकार की पुरजोर वापसी हुई है.

हम सरकार से लोगों का काम करायेंगे उनका अधिकार दिलवायेंगे

हम सरकार से लोगों का काम करायेंगे उनका अधिकार दिलवायेंगे. आभार सभा में पृथ्वी नाथ शाहदेव, अमर उरांव, अजीत उरांव, सबिता कुजुर, कमरुल हक, राजेश पांडे,महाबीर विश्वकर्मा, सुखदेव उरांव, सोमनाथ उरांव, निकोलस तिर्की, जहीर मंसूरी, प्यारी केरकेट्टा, रायमुनी किस्पोट्टा, सुरेश गोप, बिनोद तिर्की, सहाबीर लोहरा, कुशल उरांव, निरंजन कुमार, प्रमोद सिंह, जसीम अंसारी,दीपू सिन्हा, कमल ठाकुर, दीपक ओझा, बेलाल अंसारी, बीरु तिर्की, सुशांत उरांव, सुष्मिता तिर्की, जहीर अब्बास, सिंदबाद खान, राजेन्द्र मिर्धा, बिनोद तिर्की, कुसुम देवी,सरवरी खातून, दिनेश तिग्गा, ओमप्रकाश सिंह, शिवा कच्छप, रमेश शाहदेव, अतुल राज, संजय साहू, मदन मुंडा, सुनीता कच्छप, अरुण गोप समेत कांग्रेस, झामुमो, राजद कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही