Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महान गणितज्ञ रामानुजम ने गणित के क्षेत्र में देश को बहुत कुछ दिया : कुलपति

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : देश के महान गणितज्ञ सी रामानुजम की जयंती पर केयू के कुलपति डॉ गंगाधर पांडा ने कहा कि सी रामानुजम देश की एक अमूल्य धरोहर थे. उन्होंने कम समय में देश को बहुत कुछ दिया. कुलपति डॉ पांडा बुधवार को टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय में आयोजित गणित दिवस सह शिक्षक-अभिवावक मीटिंग और विज्ञान मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि सी रामानुजम देश की अमूल्य प्रतिभा थे. गणित के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान देश के लिए अमूल्य धरोहर हैं. उन धरोहरों को सहेज कर रखने की जरूरत है. गणित में उनके शोध व उनका योगदान अविस्मरणीय है. उन्होंने उपस्थित अभिवावकों को कहा कि शिक्षा के प्रति सभी अभिवावकों को जागरूक होना पड़ेगा. जब बच्चे पढ़ेंगे तो उनकी प्रतिभा सामने आएगी. इसे भी पढ़ें : ओमिक्रॉन">https://lagatar.in/omicron-alert-health-secretary-writes-to-states-suggests-imposition-of-night-curfew-strictness-in-rules/">ओमिक्रॉन

अलर्ट : हेल्थ सेक्रेटरी ने राज्यों को लिखा पत्र, नाइट कर्फ्यू लगाने, नियमों में सख्ती लाने का दिया सुझाव
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर शशीन्द्र कुमार बड़ाईक ने कहा कि रामानुजम ने कहा कि वे बहुत कम समय में गणित के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर बहुत ही कम उम्र में लंदन के रॉयल सोसाइटी के सदस्य भी बने. कार्यक्रम में डीईओ नीरजा कुजूर ने भी अपनी बातों को रखा. स्कूल द्वारा विज्ञान मेला का भी आयोजन किया गया था. उसे भी अतिथियों ने देखा और बच्चों की सोच की सराहना की. कार्यक्रम का संचालन प्रधान शिक्षक उपेन्द्र सिंह ने किया. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही