Search

ग्रेट निकोबार : राहुल गांधी का भ्रष्टाचार और Ecological Theft का आरोप, मोदी सरकार पर बरसे

NewDelhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अपने दौरे के क्रम में केंद्र की मोदी सरकार की ग्रेट निकोबार को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार और पारिस्थितिक चोरी (Ecological Theft) का आरोप लगाया है.

 

 

 

बता दें कि श्री राहुल 26 अप्रैल को  तीन दिवसीय अंडमान और निकोबार के दौरे पर गये थे. उन्होंने वहां से लौट कर मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने इस परियोजना में वन अधिकार अधिनियम (FRA) के उल्लंघन का भी आरोप लगाया हैं

 

राहुल गांधी ने कहा कि यहां मुख्य मुद्दा पारिस्थितिक चोरी का है. आरोप लगाया कि यहां लाखों-करोड़ों रुपए के कीमती पेड़ काटे जा रहे हैं. प्राकृतिक संसाधनों की लूट हो रही है. उन्होंने इसे विकास के भेष में विनाश करार दिया है. 

 

उन्होंने कहा कि 72,000-92,000 करोड़ की यह  परियोजना को देश की प्राकृतिक और आदिवासी विरासत के खिलाफ  है. यह गंभीर अपराध है. 

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस परियोजना के लिए 160 वर्ग किलोमीटर से अधिक प्राचीन वर्षावन (Rainforest) को काटने की योजना 

 

इस कारण अंडमान और निकोबार के अनूठे पारिस्थितिकी तंत्र को अपूरणीय क्षति होगी.आरोप लगाया कि आदिवासी समुदायों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है  उनकी जमीने छीनी जा रही है.

 

अहम बात यह है कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह परियोजना  कुछ चुनिंदा बड़े व्यापारियों के फायदों के लिए आगे बढ़ाई जा रही है. इस क्रम में राहुल ने अडानी समूह का जिक्र किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//