Search

 
 
 

ISRO में काम करने का सपना होगा पूरा! निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में काम करने का सुनहरा मौका है. इसरो ने इंजीनियर, तकनीशियन, नर्स, फायरमैन, कुक, ड्राइवर सहित कुल 141 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

Lagatar Desk :  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में काम करने का सुनहरा मौका है. इसरो ने इंजीनियर, तकनीशियन, नर्स, फायरमैन, कुक, ड्राइवर सहित कुल 141 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष (01 अगस्त 2025 तक) होनी चाहिए. इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी और योग्यता शर्तें ISRO की वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर जरूर देखें.

 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • - ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 16 अक्टूबर 2025
  • - आवेदन की अंतिम तिथि : 14 नवंबर 2025
  • - फीस भुगतान की अंतिम तिथि : 14 नवंबर 2025

 

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी की डिग्री होनी चाहिए.

 

आवेदन शुल्क

  • - सामान्य / OBC / EWS वर्ग के लिए : 750 रुपये
  • - SC / ST / PWD उम्मीदवारों के लिए : 500 रुपये

 

फीस भुगतान के तरीके

  • - डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट

 

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे ISRO की आधिकारिक वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और निर्धारित समय सीमा से पहले आवेदन जमा करें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही