Search

गोड्डा में इंडिया गठबंधन का शानदार प्रदर्शन, जिले की तीनों सीटों पर लहराया जीत का परचम

Godda : झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने अबतक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है. गोड्डा जिले की तीनों सीटों पर गठबंधन ने कब्जा जमा लिया. गोड्डा सीट पर भी जबरदस्त वापसी करते हुए रिकॉर्ड वोट के अंतर से राजद प्रत्याशी संजय यादव चुनाव जीतने में कामयाब हुए. महगामा व पोड़ैयाहाट दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश: दीपिका पाण्डेय सिंह और प्रदीप यादव अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे. प्रदीप यादव छठी बार चुनाव जीते हैं, जबकि दीपिका पाण्डेय की कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दूसरी जीत है. गोड्डा विधानसभा सीट पर राजद संजय यादव प्रत्याशी संजय यादव ने भाजपा के अमित मंडल को 21358 मतों से हराया. संजय यादव को 108319 मत, जबकि अमित मंडल को 86961 मत मिले. तीसरे स्थान पर रहे जेएलकेएम प्रत्याशी परिमल ठाकुर को 9122 मत मिले. महगामा सीट पर कांग्रेस की दीपिका पाण्डेय ने 103267 मत प्राप्त कर भाजपा के अशोक कुमार को 16357 वोट के अंतर से हराया. अशोक कुमार को 86910 वोट, जबकि तीसरे स्थान पर रहे जेएलकेएम प्रत्याशी जवाहर यादव को 4806 मत मिले. पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव भाजपा के देवेंद्रनाथ सिंह को 34130 मतों के अंतर से हराया. प्रदीप यादव को कुल 117842 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 83712 और तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय राजेंद्र पंडित को 3665 मत मिले. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/mandate-given-by-the-people-of-jharkhand/">झारखंड

की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान : सुदेश महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp