Search

दुमका में ईस्ट जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Dumka : इंडोर स्टेडियम दुमका में ईस्ट जॉन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज किया गया है. स्थानीय विधायक बसंत सोरेन ने दुमका रेंज के डीआईजी सह जिला बैडमिंटन संघ के संरक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल के साथ बैडमिंटन खेलकर इसका उद्घाटन किया. 29 से 31 मार्च तक चलने वाले इस चैंपियनशिप में 6 राज्यों के 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतिभागी टीम बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की है. 6 टीमों में चार अंतर्राष्ट्रीय स्तर के भी खिलाड़ी भी शामिल हैं. उद्घाटन के बाद विधायक ने कहा कि सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. यहां के युवाओं को खेल में रुचि है. सरकार युवाओं को खेल के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है. खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दुमका में बैडमिंटन अकादमी खोलने की बातचीत चल रही है. जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक खबर आ सकती है. इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि चैंपियनशिप का आयोजन यहां के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए लाभकारी साबित होगा. प्रतिभागी टीमों को रहने और खाने-पीने की बेहतर व्यवस्था सीमित संसाधनों में की गई है. उन्होंने चैंपियनशिप के आयोजन में लगे सभी वालंटियरों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वरी महतो, एसडीपीओ नूर मुस्तफा समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=274761&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : सांसद ने हमसफर एक्सप्रेस दुमका तक चलाने की मांग की [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//