Search

 
 
 

खैराचातर में प्रहरी मेला 2024 का हुआ शानदार आगाज समेत बोकारो की दो खबरें

 
  • बॉलीवुड से लेकर झारखंड बंगाल के कलाकारों ने दिखाया जलवा
  • बॉलीवुड कलाकार जनार्दन झा, चर्चित ढोल वादिका हेमली कुमारी व बाल कलाकार अश्विनी कुमार हुए शामिल
Bokaro : कसमार प्रखंड के खैराचातर में भूतपूर्व सरपंच स्व. सुरेश जायसवाल की 24वीं पुण्यतिथि पर सात दिवसीय प्रहरी मेला रविवार को शुरू हुआ. मुख्य अतिथि गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, विशिष्ट अतिथि चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रफुल्ल महतो, समाजसेवी दिनेश सिंह, समाज सेविका सरस्वती सिंह व महिला वैद्य मालती नायक एवं गीता देवी समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर व दीप जलाकर मेला का उद्घाटन किया. इस वर्ष प्रहरी मेला की शुरुआत में बॉलीवुड के फिल्म, टीवी व वेब सीरीज कलाकार जनार्दन झा, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ढोलक वादिका सह कुड़मालि लोक गायिका हेमली कुमारी, बाल कलाकार (हारमोनियम वादक व गायक) अश्विनी महतो ने अपनी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन से लोगों का मनोरंजन किया. इस दौरान अतिथियों ने स्व. जायसवाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ. इस दौरान मेला कमेटी की ओर से कलाकारों को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि स्व. जायसवाल से हमें सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सीख मिलती है. वह सही मायने में समाज के सजग प्रहरी थे. उनसे हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है. दिनेश सिंह ने कहा कि स्व. जायसवाल की याद में 24 वर्षों से मेला का सफल आयोजन यह संदेश देता है कि समाज के लिए जीने वालों को दुनिया अवश्य याद करती है. मौके पर विमल कुमार जायसवाल, जगदीश महतो, उमेश कुमार जायसवाल, रामसेवक जायसवाल, योगो पूर्ति, दिनेश सिंह, किशोर कांत, कपिलेश्वर महतो, चीकू मेहता, महेंद्र नायक, अशोक सिंह, गोविंद करमाली, करण कुमार कर्मकार, प्रदीप कुमार पांडेय, सुनील कुमार कपरदार, घनश्याम महतो, मंटू मरांडी, रमेश चंचल, नरेंद्र कुमार पांडेय, सरस्वती देवी, मालती नायक, डॉ. जीतलाल महतो, गंगाधर महतो, महेंद्र नाथ महतो, रणदेव मुर्मू, अनूप पांडेय, कैलाश महतो, पंकज कुमार जायसवाल, विष्णु चरण महतो, विष्णु जायसवाल, असरु साव, प्रसेनजीत कुमार, वीरेंद्र करमाली, सुंदर लाल, राजेश कुमार पांडेय, भोला कुमार, एनसी गोराई, संतोष महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. संचालन दीपक सवाल व धन्यवाद ज्ञापन घनश्याम महतो ने किया. मेला के उद्घाटन के अवसर पर फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया गया. चिकित्साकर्मी संतोष कुमार की देखरेख में आयोजित इस शिविर में दर्जनों लोगों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का इलाज कराया. इस दौरान मरीजों को मुफ्त में दवा भी दी गई.

कसमार के मधुकरपुर में दर्जनों महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/26-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : कसमार प्रखंड के मधुकरपुर में रविवार को एक सादे समारोह में पंचायत क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने झामुमो पार्टी पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद एवं प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी ने माला पहनाकर सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया. सभी को झामुमो चुनाव चिन्ह का गमछा भेंट कर पार्टी में स्वागत किया गया. शामिल हुईं महिलाओं एवं अन्य लोगों ने कहा कि झामुमो की नीतियां जनकल्याणकारी है. राज्य सरकार की योजनाओं से सभी को लाभ मिल रहा है. मौके पर योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सब्जबाग दिखानेवाली पार्टियों को अब जनता पहचान चुकी है. इस दौरान उपमुखिया ऊषा देवी, गीता देवी, माधुरी देवी, लीलमोहन महतो, संतोष महतो, भरत महतो, शांति नायक, सुभाष नायक, बच्चन तुरी, सविता देवी, गीता देवी, तुला देवी, लक्ष्मी देवी, सौहारी देवी, रमेश प्रजापति, रूदनी देवी, मालती देवी, गुड्डी देवी, मैना देवी, फुलमनी देवी, अनीता देवी, भीमराम तुरी, बालेश्वर तुरी, गौधी महतो, गफूर अंसारी, शकुंतला देवी, झुनिया देवी, होलिका देवी, गीता देवी, मीना देवी, छूटनी देवी, रीता देवी, अंजली देवी, सोनमणि देवी, सरूबाला देवी, झालो देवी, संध्या देवी, सबिता देवी, जीरा देवी, सावित्री, खुशबू, सावित्री, देवांति, रेखा देवी आदि ने झामुमो का दामन थामा. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-six-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-all-residents-of-sitamarhi/">UP

: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी सीतामढ़ी से लड़की देखने जा रहे थे प्रयागराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही