Hazaribag : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के सौजन्य से नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2022 के चतुर्थ चरण का शानदार आगाज मंगलवार को दारू प्रखंड के जतराटांड़ मैदान हरली में हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक मनीष जायसवाल ने फुटबॉल में किक मारकर किया. उद्घाटन से पूर्व मैदान में सामूहिक राष्ट्रीय गान भी गाया गया. टूर्नामेंट में कुल 40 टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. पहला मैच हरली बनाम जिनगा के बीच खेला गया. इसे भी पढ़ें–घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-after-three-years-the-villagers-of-burudih-agreed-to-build-the-airport-with-13-conditions/">घाटशिला
: तीन साल बाद बुरुडीह के ग्रामीणों ने 13 शर्तों के साथ दी एयरपोर्ट निर्माण की सहमति
पोद्दार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, एचईसी में हाई स्पीड रेल पहिया निर्माण करने का दिया सुझाव
: तीन साल बाद बुरुडीह के ग्रामीणों ने 13 शर्तों के साथ दी एयरपोर्ट निर्माण की सहमति
टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभा को निखारना
मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभा को निखारकर ज़िला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है. नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 2016 में इसी उद्देश्य के साथ हुआ जो आज बेहद लोकप्रिय हो रहा है. वर्तमान में दारु प्रखंड से इस बार चतुर्थ चरण के टर्नामेंट में कुल 40 टीमों ने भाग लिया है. इससे पहले प्रथम चरण का टूर्नामेंट कटकमदाग में 48 टीम के साथ संपन्न हुआ. द्वितीय चरण का टूर्नामेंट कटकमसांडी में 80 टीम के साथ संपन्न हुआ और तृतीय चरण का सदर प्रखंड में 102 टीमों के साथ जारी है. इसे भी पढ़ें–महेश">https://lagatar.in/mahesh-poddar-suggested-to-manufacture-high-speed-rail-wheel-in-hec/">महेशपोद्दार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, एचईसी में हाई स्पीड रेल पहिया निर्माण करने का दिया सुझाव
Leave a Comment