Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूनान : 500 प्रवासियों से भरी नाव समुद्र में डूबी, 79 की मौत, 104 को बचाया गया, कई लापता

Athens :  यूनान (ग्रीस) के तट पर देर रात प्रवासियों को लेकर जा रही नौका पलटकर डूब गयी. नाव के डूबने से उसमें सवार कम से कम 79 प्रवासियों की मौत हो गयी. वहीं 104 लोगों को बचाया गया है. जबकि कई लोग अब भी लापता हैं. हालांकि अभी  स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने यात्री लापता हैं. बचाये गये लोगो में से 25 को ‘हाइपोथर्मिया’ की शिकायत या बुखार के होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bihar-security-lapse-of-cm-nitish-kumar-bike-rider-entered-by-breaking-cordon-during-morning-walk/">बिहार

: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, मॉर्निंग वॉक के समय घेरा तोड़कर बाइक सवार घुसा)

नाव से यूरोप (इटली) जाने की कोशिश कर रहे थे प्रवासी

तटरक्षक बल, नौसेना और विमानों ने रात भर व्यापक स्तर पर खोजबीन एवं बचाव अभियान चलाया. कालामाटा के दक्षिणी बंदरगाह शहर के डिप्टी मेयर आयोनिस जाफिरोपोलोस के अनुसार, नौका में 500 से अधिक लोग सवार थे.  अधिकारियों के अनुसार, सभी प्रवासी मछली पकड़ने वाली नाव से यूरोप (इटली) जाने की कोशिश कर रहे थे. तभी जहाज में बैठे लोग अचानक एक तरफ चले गये. जिससे नाव पलट गया और 10 से 15 मिनट के बाद डूब गया. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/uttar-pradesh-ban-on-students-of-darul-uloom-to-read-and-write-in-english-if-they-do-not-obey-the-order-they-will-be-expelled/">उत्तर

प्रदेश : दारुल उलूम के छात्रों पर इंग्लिश पढ़ने-लिखने पर प्रतिबंध, आदेश नहीं माना तो निकाल दिये जायेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही