Ankara : पाकिस्तान और तुर्की कश्मीर में भाड़े के आतंकी भेजने की तैयारी कर रहे हैं. यह चेतावनी ग्रीस की मीडिया ने भारत को दी है. बता दें कि ग्रीस की पेंटापोस्टाग्मा (Pentapostagma) नाम की एक वेबसाइट के अनुसार पाकिस्तान का साथ देने के लिए तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन अपने भाड़े के लड़ाकों को कश्मीर में हिंसा फैलाने के लिए भेज सकते हैं. इस मामले में एर्दोगन के एक सैन्य सलाहकार ने कश्मीर को लेकर अमेरिका में सक्रिय एक आतंकी संगठन के चीफ का सहयोग भी लिया है. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-11-killed-in-cracker-factory-due-to-fire-pm-modi-expresses-sorrow/26588/">तमिलनाडु
: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 11 की मौत, पीएम मोदी ने दुःख व्यक्त किया
मुसलमानों पर रिपोर्ट से गुस्साये चीन ने बीबीसी वर्ल्ड न्यूज पर लगाया बैन
सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, भाजपा में जाने के कयास
: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 11 की मौत, पीएम मोदी ने दुःख व्यक्त किया
SADAT अब कश्मीर में एक्टिव होने की तैयारी में
वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के अनुसार तुर्की के भाड़े के लड़ाकों का सैन्य संगठन सादात (SADAT) अब कश्मीर में एक्टिव होने की तैयारी में है. तुर्की खुद को मध्य एशिया में अग्रणी शक्ति के रूप में दिखाना चाहता है, इसलिए वह पाकिस्तान के साथ मिलकर कश्मीर में हिंसा फैलाने की साजिश में लगा हुआ है. इसे भी पढ़ें : उइगर">https://lagatar.in/angry-over-report-on-uygar-muslims-china-bans-bbc-world-news/26524/">उइगरमुसलमानों पर रिपोर्ट से गुस्साये चीन ने बीबीसी वर्ल्ड न्यूज पर लगाया बैन
आतंकी सैयद गुलाम नबी फई को नियुक्त किया गया
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन ने इसकी जिम्मेदारी सादात को सौंपी है. सादात का नेतृत्व एर्दोगन के सैन्य सलाहकार अदनान तनरिवर्दी करता है. जिसने कश्मीर में बेस तैयार करने के लिए कश्मीर में जन्मे सैयद गुलाम नबी फई नाम के आतंकी को नियुक्त किया है. फई पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पैसों पर भारत के खिलाफ भाड़े के सैनिकों की भर्ती करने और टैक्स चोरी के लिए अमेरिका की जेल में दो साल की सजा काट चुका है.सैयद गुलाम नबी फई जमात ए इस्लामी का सक्रिय सदस्य है
सैयद गुलाम नबी फई कट्टरपंथी संगठन जमात ए इस्लामी का भी सक्रिय सदस्य है. फई ने अमेरिका में कश्मीर के खिलाफ साजिश रचने के लिए अमेरिकी काउंसिल ऑफ कश्मीर (KAC) की स्थापना की थी. इस संस्था की फंडिग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई करती है. इस बात की पुष्टि खुद अमेरिका की एफबीआई ने की है. यह संगठन अब तुर्की के सादात और इस्लामिक दुनिया नाम के एक एनजीओ के साथ मिलकर कश्मीर में साजिश रच रहा है. इसे भी पढ़ें : टीएमसी">https://lagatar.in/tmc-mp-dinesh-trivedi-resigned-from-rajya-sabha-speculating-to-join-bhartiya-janta-party/26495/">टीएमसीसांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, भाजपा में जाने के कयास
Leave a Comment