Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर जिले में ग्रीन राशन कार्य योजना शुरू

Deoghar : देवघर जिले में ग्रीन राशन कार्ड योजना 25 अप्रैल से शुरू हो गई. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने खुद पीडीएस दुकान जाकर अपने हाथों से कार्ड धारियों के बीच थैले में पैकिंग पांच-पांच किलो चावल वितरण किया. जिले में शुरू इस योजना को चावल वितरण दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है. जिले के सभी पीडीएस दुकानों पर कार्ड धारियों को 1 रुपए की दर से थैला में पैकिंग 5 किलो चावल दिया जा रहा है. फिलहाल पीडीएस दुकानदारों को नवंबर 2022 का आवंटन प्राप्त हुआ है. इस वजह से प्रति 1 रुपये की दर से चावल कार्ड धारियों को दिया जा रहा है. जनवरी 2023 का आवंटन प्राप्त होने पर मुफ्त में अनाज दिया जाएगा. इस योजना की शुरुआत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि थैला में पैकिंग अनाज वितरित किए जाने से कार्ड धारियों को सुविधा होगी. पीडीएस दुकानदारों द्वारा कार्ड धारियों को कम अनाज देने की पूर्व में शिकायतें मिला करती थी. नई व्यवस्था से शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा. राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है. योजना का लाभ ग्रीन कार्ड धारियों को मिलेगा. योजना की मॉनिटरिंग के लिए सभी पीडीएस दुकानों पर संबंधित विभाग के कर्मियों को तैनात किया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी इस पर पैनी नजर रख रहे हैं. विदित हो कि गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वालों लोगों के लिए केंद्र सरकार की इस योजना को राज्य सरकार ने 2020 में लागू की. योजना का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाकर प्रति एक किलो की दर से गरीबों को अनाज उपलब्ध कराना था. जनवरी 2023 से केंद्र सरकार ने योजना में संशोधन कर अनाज वितरण फ्री कर दिया है. 2020 की यह योजना अब जाकर देवघर जिले में शुरू हुई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615916&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : पुलिस चौकीदार की गोली मारकर हत्या, डढ़वा नदी के किनारे शव बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही