Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीजीसीए से मिली हरी झंडी, बोकारो और दुमका एयरपोर्ट का जनवरी 2024 में होगा उदघाटन

Advertisement
Advertisement
Amit Singh Ranchi : झारखंड को जनवरी 2024 में दो नए एयरपोर्ट की सौगत मिलेगी. भारतीय विमानपतन प्राधिकरण(डीजीसीए) से बोकारो और दुमका एयरपोर्ट को हरी झंडी मिल गई है. दोनों एयरपोर्ट के लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो गई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी दोनों एयरपोर्ट पर अपना शतप्रतिशत काम पूरा कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के जनवारी माह में दोनों एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने तैयारी शुरू करने का निर्देश दे दिया. जिसके बाद से कोलकाता स्थित डीजीसीए के क्षेत्रीय कार्यालय ने दोनों एयरपोर्ट के उदघाटन और विमानों के परिचाल को लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया है. जनवरी 2024 के बाद से झारखंड में चार एयरपोर्ट पर कामर्शियल फ्लाइट की सेवा मिलने लगेगी. वर्तमान में रांची और देवघर एयरपोर्ट पर ही कामर्शियल विमान सेवा बहाल है.

सुरक्षा पैमानों पर खरा उतरा

बोकारो और दुमका एयरपोर्ट डीजीसीए द्वारा निर्धारित सुरक्षा पैमानों पर खरा उतरा है. जिसके बाद से दोनों एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन की अनुमति मिली. बोकारो और दुमका से उड़ान भरने के लिए फ्लाईवीक और एलाइंस एयर को डीजीसए से अनुमति मिल गई है. बोकारो हवाई अड्डा से 70 से 80 सीटर विमान का परिचालन हो होगा. बोकारो एयरनपोर्ट के रनवे की लंबाई 5400 फीट है, इसलिए छोटे विमान के परिचालन की अनुमति डीजीसीए से मिली है. वहीं दुमका एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 4000फीट है, इसलिए यहां से नाइन सीटर विमान की सेवा शुरू हो सकेगी. विमान परिचालन को लेकर एयरलाइंस बिड भी हो चुका है. जिसमें दो एयरलाइंस कंपनियों ने विमान परिचालन शुरू करने के लिए अनुमति लिया है. बोकारो में सरकारी कंपनी सेल की हवाई पट्टी पहले से ही थी. उसे ही उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया गया है. बोकारो और दुमका, दोनों जगह एटीसी टावर, रनवे, फायर फीट, पैसेंजर लॉबी, मेन गेट सहित अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने का काम पूरा कर लिया गया है.

हजारीबाग और डाल्टनगंज हवाई अड्डे का भी होगा पुनरुद्धार

झारखंड में अभी रांची, देवघर और जमशेदपुर एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन हो रहा है. बोकारो और दुमका एयरपोर्ट शुरू होने के बाद धनबाद, गिरिडीह, प.बंगाल के पुरुलिया सहित कई शहरों के यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी. नागर विमानन मंत्रालय(एमओसीए) ने बोकारो, दुमका के बाद हजारीबाग और डाल्टनगंज के हवाई अड्डे के पुनरुद्धार की योजना बनाई है. जिसे लेकर काम भी शुरू हो गया है. देशभर में 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक अनुमोदन दे दिया है. जिसमें झारखंड के भी हवाई अड्डे शामिल हैं.

विमान सेवा में झारखंड हो जाएगा बिहार से आगे

बोकारो और दुमका में विमान परिचान शुरू होने के बाद झारखंड विमानन सेवा में बिहार से भी आगे निकल जाएगा. वर्तमान में बिहार के पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल ऑपरेशन सेवा बहाल है. झारखंड में अभी दो एयरपोर्ट पर विमान सेवा बहाल है. दुमका और बोकारो के बाद ऑपरेशनल एयरपोर्ट की संख्या चार हो जाएगी, जबकि बिहार में यह संख्या तीन ही रहेगी. बताया जाता है कि दुमका से कोलकाता और रांची के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी. इसे भी पढ़ें – चिटफंड">https://lagatar.in/cbi-team-reached-sahibganj-to-investigate-chit-fund-company/">चिटफंड

कंपनी की जांच करने सीबीआई की टीम पहुंची साहिबगंज
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही