Search

 
 
 

पॉलिटेक्निक कॉलेज में बिना अनुमति काट डाला हरा-भरा पेड़

 
Ranchi : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में गुरुवार को हरा- भरा सिमर का पेड़ काट डाला गया. इसके लिए अनुमित भी नहीं ली गयी. बताया गया कि यह पेड़ 1995 में लगाया गया था. लगभग 17 टहनियां थीं. पेड़ की चौड़ाई लगभग एक मीटर थी. कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि पेड़ सूख गया था. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीपी सिन्हा का कहना है कि यह पेड़ सुरक्षा के दृष्टिकोण से खतरा बन गया था, इसलिए इसे काटा गया. पेड़ की डाली हमेशा किसी न किसी विद्यार्थी पर गिर जाया करती थी. पिछले दिनों एक विद्यार्थी पर टहनी गिर गयी थी, जिससे उसका सिर फट गया था. जिसके बाद विद्यार्थियों ने हंगामा भी किया था. विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए पेड़ कटवाया गया है. हालांकि यह भी कहा कि पेड़ काटने की अनुमति नहीं ली गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/whatsapp-image-2023_02_23-at-7.24.13-pm_949.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> इसे भी पढ़ें – रिम्सः">https://lagatar.in/rims-bullet-removed-from-the-head-of-a-pregnant-woman-policeman-operation-lasted-for-6-hours/">रिम्सः

गर्भवती महिला पुलिसकर्मी के सिर से निकाली गई बुलेट ,6 घंटे चला ऑपरेशन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही