Search

 
 
 

रामगढ़: हरियाली धरती मां का श्रृंगार है - प्राचार्य

 
Ramgarh: रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के शिशु वाटिका खंड में नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा शुभ सावन माह के अवसर पर हरित दिवस (ग्रीन डे) बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया. छोटे-छोटे बच्चे हरे रंग के विभिन्न पेड़-पौधे, सब्जियां आदि के परिधानों में सजकर धरती को हरा-भरा करने का संदेश दिये. इस मौके पर प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि हरियाली धरती मां का श्रृंगार एवं सुख-समृद्धि का प्रतीक है. यह सबके मन को लुभाती है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पेड़-पौधे, हरा-भरा स्वच्छ पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन की जानकारी देना है. शिशु वाटिका प्रमुख अमृता चौधरी ने कहा कि बच्चे बड़े उत्साह से इस कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए हरे पेड़-पौधे की जानकारी प्राप्त की. इसमें उनके अभिभावकों का भी प्रमुख योगदान है. कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्या गायत्री कुमारी, पूनम सिंह, ललिता गिरी की प्रमुख भूमिका रही. मौके पर विद्यालय के तमाम शिक्षकों के अलावे बच्चे मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-violence-protestors-enter-prime-ministers-residence-sheikh-hasina-leaves-dhaka/">बांग्लादेश

हिंसा : प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुसे, शेख हसीना ने छोड़ा ढाका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही