Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची, हटिया व मुरी में रेलवे ट्रैक किनारे दिखेगी हरियाली, तीनों स्टेशनों में सौंदर्यीकरण का काम पूरा

Advertisement
Advertisement
Ranchiरांची रेल मंडल के तीन स्टेशनों रांची, हटिया व मुरी में रेलवे ट्रैक के किनारे अब हर तरफ हरियाली देखने को मिलेगी. रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार रेलवे ट्रैक के किनारे एवं स्टेशन के पहले यार्ड के खाली स्थानों पर पौधे लगाये गये हैं. सौंदर्यीकरण कार्य में गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्ट, सरकारी निकाय एवं स्वयं सहायता समूह की भी सहभागिता ली गयी है. इस कार्य के लिए रांची रेल मंडल द्वारा विज्ञापन निकला गया था.

रांची हटिया एवं मुरी स्टेशनों पर सौंदर्यीकरण

रांची रेल मंडल के रांची तथा हटिया स्टेशन पर स्वयं सहायता समूह, ग्रीन गार्डेन इंटरप्राइज एवं मुरी स्टेशन पर स्वयं सहायता समूह के बिस्वा रंजन महतो की सहभागिता से रेलवे ट्रैक के किनारे एवं स्टेशन के पहले यार्ड के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा किया गया है.

कम ऊंचाई वाले पौधों से रेल सिग्नल को नहीं होगी दिक्कत 

रेलवे ट्रैक के किनारे एवं स्टेशन पर सौंदर्यीकरण का कार्य कम ऊंचाई वाले पौधों लगाकर किया गया है, ताकि ट्रेन परिचालन के समय रेल सिग्नल देखने में ट्रेन के ड्राइवर एवं गार्ड को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो. साथ ही यात्रियों को ट्रेनों से स्टेशन में प्रवेश एवं निकास के दौरान सुंदर पौधे देखने को मिलेंगे. इससे उन्हें अच्छी अनुभूति होगी. भविष्य में रांची रेल मंडल के और भी स्टेशनों पर यह सौंदर्यीकरण कार्य करने की योजना है. इसे भी पढ़ें- दक्षिणी">https://lagatar.in/commissioner-changed-4-times-in-45-days-in-south-chotanagpur-no-court-530-cases-pending/">दक्षिणी

छोटानागपुर में 45 दिन में 4 बार बदले आयुक्त, नहीं लगी अदालत,530 केस पेंडिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही