Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने मनाया विश्व जल दिवस

Koderma : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में विश्व जल दिवस मनाया गया. विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. बीसी स्वैन ने सभी प्रशिक्षुओं जागरूक करते हुए मानव जीवन में जल की महत्ता के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि विश्व जल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व के सभी राष्ट्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है. साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करना है. जागरुकता कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने सभी स्वसेवकों को जागरूक करते हुए कहा कि भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए अभी से हम सभी को जल संरक्षण पर ध्यान देना होगा. कार्यक्रम में बीएड सत्र 2022- 24 के स्वयंसेवक खुशबू रानी, शमा परवीन, उमेश कुमार दांगी, तथा सोनू वर्णवाल ने विश्व जल दिवस के अवसर पर अपने विचार रखें. उन्होंने कहा कि जल मनुष्य, जीव जंतुओं एवं पेड़ पौधों के लिए बेहद जरूरी है. बिना जल के जीवन संभव नहीं है. जल ही जीवन है. हम सभी के दैनिक जीवन के सभी कामों के लिए जल अत्यंत आवश्यक है तथा इसका संरक्षण भी बहुत जरूरी है. इस जागरुकता कार्यक्रम में बीएड सत्र 2022- 24 के प्रशिक्षु जितेंद्र यादव, पूजा कुमारी, कल्याणी भारती, सलोनी कुमारी, शमा परवीन, नीतू कुमारी, खुशबू रानी, सोनू कुमार बरनवाल, सूरज कुमार, रोहित कुमार पंडित, उमेश कुमार दांगी, सूरज कुमार, धनेश्वर कुमार दास, नीतीश कुमार, रिंकेश सिन्हा तथा रंजीत कुमार यादव एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे. संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा की देखरेख में संपन्न किया गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/administrative-preparations-for-ramnavami-begin-in-hazaribagh-search-of-roofs-of-houses-taken-from-drone-cameras/">हजारीबाग

में रामनवमी की प्रशासनिक तैयारी शुरू, ड्रोन कैमरे से ली गई छतों की तलाशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही