Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्राउंड रिपोर्ट: 6 माह में 25 फीसदी काम पूरे, आकार लेने लगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर

Kaushal Anand Ranchi: वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे रातू रोड लोगों के लिए राहत देनेवाली खबर है. रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर अब आकार लेने लगा है. छह महीने में 25 फीसदी काम पूरे हो चुके हैं. काम तेज गति से चल रहा है. शेष बचे 19 महीने में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का काम पूरा पूर्ण करना है. इस सड़क का निर्माण अब न केवल दिन, बल्कि रात में भी चल रहा है. अगर इसी गति से काम हुआ, तो निश्चित तौर पर तय समय में यह योजना पूर्ण हो जाने की संभावना है और रातू रोड इलाके के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. [caption id="attachment_554168" align="aligncenter" width="581"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/2-11.jpg"

alt="" width="581" height="1032" /> निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरीडोर[/caption]

ऐसा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, ये फायदे होंगे

-एलिवेटेड रोड बनने से रातू रोड, इंद्रपुरी, पहाड़ी टोला, आर्यपुरी, लाहकोठी, महुआटोली सहित अन्य मुहल्लों में रहने वालों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि, आकाशवाणी के सामने रोड के दोनों ओर रैंप बनेगा. -रैंप बनने से जाकिर हुसैन पार्क के पास एलिवेटेड रोड पर चढ़ने वाले वाहन पिस्का मोड़ गए बिना आकाशवाणी के पास उतर जाएंगे. वहीं, इन क्षेत्रों के लोग रैंप से होकर सीधे जाकर हुसैन पार्क के पास जा सकेंगे. -पिस्का मोड़ से आगे पंडरा रोड में सर्ड तक फोर लेन रैंप बनाया जाएगा. इटकी रोड में टू लेन रैंप बनेगा, क्योंकि यहां जगह कम है. ऐसे में इटकी रोड से आने वाले वाहन पिस्का मोड़ तक नहीं आएंगे. सभी वाहनों को सर्ड के बाद पंडरा रोड में आना होगा. वहां से एलिवेटेड रोड पर वाहन चढ़ेंगे. -जाकिर हुसैन पार्क के पास एलिवेटेड रोड पर चढ़ने वाले वाहन सीधे इटकी रोड जाएंगे. इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. सर्ड के बाद पंडरा रोड जाने वाले वाहन सीधे रातू की तरफ भी निकल सकेंगे.

फैक्ट फाइल

  • 2.5 किमी का है एलिवेटेड कॉरीडोर
  • -सर्ड-आईटीआई से लेकर जाकिर हुसैन पार्क तक निर्माण होना है
  • योजना की कुल लागत 533 करोड़ रुपये है
  • योजना का शिलान्यास 12 जुलाई 2022 को पीएम ने देवघर से किया
  • 16 जुलाई से एजेंसी ने निर्माण कार्य के लिए मशीनें, उपकरण लाना शुरू किया
  • 5 अगस्त से एजेंसी ने निर्माण कार्य शुरू किया
  • कार्य करने वाली एजेंसी केसीसी बिल्डिकॉन, हरियाणा
  • -एलिवेटेड कॉरिडोर का काम करानेवाला विभाग एनएचआई
  • कार्य पूर्ण करने की अवधि 26 माह
  • छह महीने से अधिक का समय पूरा हुआ
  • अब तक जो काम हुए पूरे
  • 130 पिलर में से 22 खड़े किए जा चुके हैं
  • पिलर खड़ा करने के बाद उसमें पेजर कन (गार्डर) लगाने का काम हुआ शुरू
  •  तीन पिलर में गार्डर लगाने काम पूरा कर लिया गया है
  • दो पेजर कन में गार्डर लंचिग लाने का काम हुआ शुरू
  • इसके बाद शुरू होगा डेस्क स्लैब लगाने काम काम
  • सबसे अंतिम चरण में शुरू होगी सड़क की ढलाई
  • 2.5 किमी में करीब आधा किलोमीटर में काम जारी
  • सर्ड से पिस्का मोड़ और दुर्गा मंदिर से किशोरी यादव चौक तक काम चल रहा
  • पिलर खड़ा करने के बाद धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ाया जा रहा काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही