Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्राउंड रिपोर्ट : हजारीबाग शहर में 57 शादी घर, 60% के पास नहीं है पार्किंग की व्यवस्था

10 से 20 फीट तक चौड़ी सड़क में लगाते हैं वाहन, शहर में अक्सर लगता है जाम बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे 33 फीसदी मैरेज हॉल एक रात के लिए 92 हजार से 3.50 लाख तक का किराया, होल्डिंग टैक्स देकर कर रहे कमर्शियल काम Pramod Upadhyay Hazaribagh : हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में शादी घर चलाकर लाखों का कारोबार किया जा रहा है. लेकिन नगर निगम से निर्धारित अहर्ता पूरी करने में संचालकों को कोई दिलचस्पी नहीं है. शहर में 57 शादी घर चल रहे हैं. लेकिन 60% शादी घरों में सबसे जरूरी पार्किंग की व्यवस्था तक नहीं है. न ही सामने सड़क इतनी चौड़ी है कि वहां लगे वाहनों से किसी को परेशानी नहीं हो. ऐसे शादी घरों के कारण भी शहर में अक्सर जाम लगता है. कहीं 10, तो कहीं 12-15, तो कहीं 20 फीट चौड़ी सड़कों पर जब वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों में सड़कों पर वाहनों की कतार लगती है, तो आम लोगों का आवागमन दूभर हो जाता है. होटलों में 5000 स्क्वायर फीट तक का प्लेस होता है और यह नगर निगम की सड़क को पार्किंग में इस्तेमाल करते हैं. इसे भी पढ़ें :ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-three-dozen-ward-boys-restored-yet-the-relatives-of-the-patient-themselves-pull-the-stretcher/">ग्राउंड

रिपोर्ट : तीन दर्जन वार्ड ब्वॉय बहाल, फिर भी खुद स्ट्रेचर खींचते हैं मरीज के परिजन

किराया लेने में आगे, टैक्स देने में गोरखधंधा

शहर में संचालित 30 फीसदी मैरिज हॉल का रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया गया है. लेकिन किराया लेने में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए गए हैं. रातभर की बुकिंग के लिए 92 हजार रुपए से लेकर 3.50 लाख रुपए किराया, वह भी एडवांस में लिया जाता है. जांच का विषय है कि अधिकांश शादीघरों के संचालक होल्डिंग टैक्स भरते हैं, जबकि काम कॉमर्शियल होता है.

19 शादी घरों को भेजा जा चुका है नोटिस

नगर निगम की रिसॉर्स कंपनी रितिका से मिले आंकड़े के मुताबिक शहर में 57 शादी घरों में 38 का रजिस्ट्रेशन है और 19 बिना रजिस्ट्रेशन के चलाए जा रहे हैं. नगर निगम की ओर से मार्च में ही बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे शादी घरों को नोटिस भी भेजा जा चुका है. नगर निगम में चल रहे शादी घरों एवं बैंक्विट हॉल का रातभर का किराया लगभग 92,000 से लेकर 3.30 लाख रुपए तक है. दीक्षित ग्रैंड एसी बैंक्वेट हॉल एंड होटल के संचालक का कहना है कि शादी के लिए एक रात का किराया 92 हजार रुपए है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-142-crores-allocated-for-the-salaries-of-the-outsourced-personnel-of-the-health-department/">रांचीः

स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मियों के वेतन मद में 142 करोड़ आवंटित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ssss-2-6.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं

शादी घरों में एसी हॉल, रूम, जयमाला स्टेज, चेयर, लॉन, स्टॉल टेबल, जेनरेटर, चौकी, लाइटनिंग, पेयजल, मंडप, कारपेट आदि की सुविधाएं दी जाती हैं. इनमें जनेरेटर में इंधन, पानी और सजावट के अलग से पैसे लगते हैं.

इन शादी घरों का नहीं है रजिस्ट्रेशन

नगर निगम से मिले आंकड़ों के मुताबिक रोज मैरेज, ग्रैंड मा किचेन एंड बैंक्वेट, उपलक्ष्य फंक्शन हॉल, सदानंद, परी बैंक्वेट हॉल, ताज बैंक्वेट हॉल, प्लाजा मैरिज हॉल, शुभकामना शादी घर, राज गेस्ट हाउस, लक्ष्य शादी घर, राणा पैलेस, दयाल हेरिटेज, मुस्कान, शंभू बैंक्वेट, स्वर्णकार भवन, शुभमंगल बैंक्वेट, शिवम शादी घर, उत्सव शादी घर और होटल एनपी कुंज का रजिस्ट्रेशन नहीं बताया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही