Search

 
 
 

ग्राउंड रिपोर्ट : ठेकेदार करते रहते हैं इंतजार, अकाउंटेंट आते हैं घंटों बाद

 
फंसे रहते हैं योजनाओं के बिल, घर पर बुलाते हैं बार-बार आरईओ ऑफिस में कर्मियों की मनमानी से परेशान हैं संवेदक Pramod Upadhyay Hazaribagh: हजारीबाग के ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ) ऑफिस में ठेकेदार इंतजार करते रहते हैं और अकाउंटेंट घंटों बाद पहुंचते हैं. उनके ऑफिस आने-जाने का टाइम-टेबल निर्धारित नहीं है, जबकि फील्ड में उनकी ड्यूटी नहीं है. यह सिलसिला पिछले माहभर से जारी है. ठेकेदारों का कहना है कि जब से कार्यपालक अभियंता सेवानिवृत्त हुए हैं, उस वक्त से यहां के कर्मियों का यही हाल है. सड़क, गली-नाली, पथ कालीकरण समेत विभिन्न योजनाओं के बिल पास कराने के लिए ठेकेदार दौड़ते रहते हैं. बिल पर अकाउंटेंट और कार्यपालक अभियंता के हस्ताक्षर होते हैं. इसीलिए ठेकेदार यहां पहुंचते हैं. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-public-servants-strike-continues-for-24-days-on-11-point-demands/">साहिबगंज

: 11 सूत्री मांगों को लेकर जनसेवकों की हड़ताल 24 दिनों से जारी

अकाउंटेंट बाबू अपनी मर्जी से आते हैं ऑफिस- ठेकेदार

गुरुवार को दिन के लगभग 11:30 बजे कार्यालय में तीन कर्मी बैठे हुए थे. ऑफिस में न बड़ा बाबू थे और न अकाउंटेंट और न ही कोई अधिकारी. लगभग 11:45 बजे एक कर्मी पहुंचे और ताला खोलकर वह अपने चैंबर में जाने लगे. लेटलतीफी की वजह पूछने पर उन्होंने जवाब दिया कि कल तो 10:30 बजे ही आए थे और हाजिरी 12:00 बजे बनी थी. इसलिए आज 12:00 बजे आए. कार्यालय पहुंचे ठेकेदार बीपीएन कुमार, संजय उपाध्याय और रंजीत कुमार ने कहा कि अकाउंटेंट बाबू अपनी मर्जी से ऑफिस आते हैं. उन्हीं की राह देख रहे हैं. ठेकेदार संजय उपाध्याय ने जब अकाउंटेंट से बात की, तो उन्होंने उन्हें घर पर बुलाया. उन्होंने कहा कि ऑफिस का काम है, तो घर पर क्यों जाएं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/pppp-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-people-upset-due-to-anms-arbitrariness-zip-vice-president-complains-to-civil-surgeon/">लातेहार

: एएनएम की मनमानी से लोग परेशान, जिप उपाध्यक्ष ने की सिविल सर्जन से शिकायत

ऑफिस नहीं गए हैं, अब निकल रहे हैं : अकाउंटेंट

पूछे जाने पर आरईओ ऑफिस के अकाउंटेंट अजय उपाध्याय ने कहा कि अभी ऑफिस नहीं गए हैं. घर से निकल रहे हैं. उस वक्त अपराह्न 1:54 बज रहे थे. उन्होंने कहा कि कल भी ऑफिस गए थे. हर दिन समय पर ही ऑफिस जाते हैं. तीन बजे सामने मुलाकात होने पर उन्होंने कहा कि यहां भवन की स्थिति ठीक नहीं है. कभी भी यह भवन ध्वस्त हो सकता है. यहां वैसा कोई काम भी नहीं है, जो दिनभर ऑफिस में बैठे रहें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही