Search

 
 
 

ग्राउंड रिपोर्ट : टपक रहा ट्रैफिक जवानों का आशियाना, झरना बना यातायात थाना

 
सिर छिपाना हुआ मुश्किल, बरसात में बढ़ी परेशानी आरोग्यम अस्पताल प्रबंधन की ओर से बनाए गए कमरों में रिस रहा बारिश का पानी Gaurav Prakash Hazaribagh :  जिला परिषद चौराहा स्थित ट्रैफिक जवानों का आशियाना टपक रहा है. यातायात थाना झरना बना हुआ है. बरसात में जवानों को सिर छिपाना भी मुश्किल हो गया है. ऐसी स्थिति में ट्रैफिक ड्यूटी दे रहे जवानों की परेशानी बढ़ गई है. हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चौक पर आरोग्यम अस्पताल प्रबंधन ने ट्रैफिक थाना बनाया था. अब वह थाना पुराने समारणालय में स्थापित हो चुका है. जिस ट्रैफिक थाना को आरोग्यम अस्पताल ने बनाया था, उसे अब ट्रैफिक के जवान उपयोग में लाते हैं. बारिश में ट्रैफिक के जवानों के लिए यह कमरा किसी काम का नहीं है. पूरे कमरे में बरसात का पानी रिस रहा है. एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल सीएसआर फंड से कई निर्माण कार्य कर रहा है. उसके तहत ही ट्रैफिक थाना करीब सालभर पहले बनाया गया था. बड़े तामझाम के साथ ट्रैफिक थाना का उद्घाटन किया गया था. इसे भी पढ़ें :अजित">https://lagatar.in/35-mlas-came-in-ajit-pawars-meeting-and-13-in-sharad-pawars-meeting/">अजित

पवार की बैठक में 35 और शरद पवार की मीटिंग में 13 विधायक आये, गिले-शिकवे के साथ आरोप-प्रत्यारोप के तीर चले
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/tttt-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

कोना-कोना से रिसता है पानी

गर्मी के दिनों में ट्रैफिक के जवान उस कमरे में बैठा करते थे. लेकिन अब बरसात के दिनों में वहां बैठने के लिए व्यवस्था नहीं है. करीब आधा दर्जन कुर्सियां लगी होने के बावजूद वह किसी काम का नहीं है. शायद ही ऐसा कोई कोना है, जहां से पानी नहीं रिसता है. ऐसे में ट्रैफिक के जवान कहते हैं कि अब यह कमरा उपयोग के लायक नहीं है. मानसून के दौरान डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर सेवा देने वाले ट्रैफिक के जवान के पास सर छिपाने के लिए कोई जगह नहीं है. पूरे हजारीबाग शहर की बात की जाए, तो कई ऐसे चौक-चौराहे हैं, जहां ट्रैफिक बल तैनात किए गए हैं. लेकिन बरसात के दिनों में उनके पास भी सिर छुपाने के लिए जगह नहीं है. मूसलाधार बारिश होने पर वह किसी दुकान या फिर भी ठेले गाड़ी के शेड पर भीगने से बचते दिखते हैं. इसे भी पढ़ें :नीतीश">https://lagatar.in/growing-political-stature-of-nitish-kumar/">नीतीश

कुमार का बढ़ता सियासी कद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ttt-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

ट्रैफिक जवानों के लिए की जा रही रेनकोट की व्यवस्था : एसपी

इस बारे में एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा कि मानसून को देखते हुए ट्रैफिक बल के लिए रेनकोट की व्यवस्था की जा रही है. वहीं बड़े आकार का छाता भी उन्हें जल्द मुहैया करा दिया जाएगा. लगातार स्वास्थ्य जांच भी कराया जा रहा है. साथ ही बरसात के दौरान उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सेवा देने की बात कही गई है. वर्तमान में काफी संख्या में ट्रैफिक के जवान देवघर श्रावणी मेला में ड्यूटी दे रहे हैं. उनके आने के बाद उन्हें भी सुविधा दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही