विकास की बाट जोह रहा प्रधानमंत्री आदर्श गांव लोटवा 1200 आबादी के लिए आवागमन की सुविधा भी बेहाल Pramod Upadhyay Hazaribagh : जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर वन्य अभयारण्य स्थित लोटवा गांव विकास की बाट जोह रहा है. वर्ष 2018 में इसे प्रधानमंत्री आदर्श गांव का दर्जा मिला है. यह क्षेत्र कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का क्षेत्र आता है. सुविधाओं के नाम पर यहां के ग्रामीण आज भी बेहाल हैं. इस गांव के ग्रामीण तीन किलोमीटर दूर जाकर पानी लाते हैं और लड़कियां 15 किलोमीटर दूरी तय कर हाई स्कूल पहुंचती हैं. एक जंगली रास्ता है. उधर से स्कूल सात किमी दूर है. लेकिन इस रास्ते का इस्तेमाल लड़कियां असुरक्षा की भावना से नहीं करती हैं. इचाक प्रखंड की बरकाकला पंचायत में पड़नेवाले इस गांव में अनुसूचित जाति और जनजाति की अधिक आबादी है. करीब 1200 की आबादी इस गांव में है. गांव में आवागमन की सुविधाएं भी बहाल नहीं हैं. एनएच-33 से इस गांव की दूरी महज तीन किलोमीटर है. लेकिन यह तीन किमी पथ जर्जर हालत में है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/residents-of-new-delhi-colony-of-dhanbad-have-no-water/">धनबाद
की नई दिल्ली कॉलोनी के निवासियों को पानी भी नसीब नहीं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/savita-devi-533x400.jpg"
alt="" width="533" height="400" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/sohwa-devi.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/RRR-DE.jpg"
alt="" width="600" height="320" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/DDDIP-D-400x400.jpg"
alt="" width="400" height="400" />
दुकान बंद कर लौट रहे पिता-पुत्र अगवा, मांगी 3 करोड़ की फिरौती
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/SSS-D.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/mantoo-paswan-436x400.jpg"
alt="" width="436" height="400" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/S-M-533x400.jpg"
alt="" width="533" height="400" />
की नई दिल्ली कॉलोनी के निवासियों को पानी भी नसीब नहीं
alt="" width="533" height="400" />
पानी के लिए होती है परेशानी : सविता देवी
लोटवा गांव की सविता देवी कहती हैं कि तीन किलोमीटर से पानी लाना पड़ रहा है. उनके टोला में जो चापाकल है, वह भी चालू हालत में नहीं है. दूसरे टोला से पानी लाने में बड़ी फजीहत झेलनी पड़ती है.alt="" width="600" height="400" />
बरसात में आवागमन में होती है दिक्कत : सोहवा देवी
लोटवा की सोहवा देवी ने बताया कि यह गांव एनएच-33 से मात्र तीन किलोमीटर दूर है. कच्ची सड़क से जाना पड़ता है. बरसात में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. पूरा रास्ता कीचड़ से सना रहता है.alt="" width="600" height="320" />
गांव में रोजगार की कमी : रानी देवी
रानी देवी ने बताया कि लोटवा उग्रवाद प्रभावित गांव रहा है. इसको प्रधानमंत्री आदर्श गांव का दर्जा दिया गया. लेकिन सुविधाएं बहाल नहीं की गई हैं. गांव में रोजगार का अभाव है. ग्रामीण बाहर जाकर काम तलाशते हैं.alt="" width="400" height="400" />
जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए : दीपनी देवी
दीपनी देवी कहती हैं कि यह गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम है, तो जनप्रतिनिधियों को यहां ध्यान देना चाहिए. कुछ रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए. ग्रामीणों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए. लेकिन इस गांव की जनता आज भी परेशान है. ग्रामीणों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए कौन सोचेगा. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-father-son-abducted-returning-after-closing-shop-demanded-a-ransom-of-3-crores/">बिहारःदुकान बंद कर लौट रहे पिता-पुत्र अगवा, मांगी 3 करोड़ की फिरौती
गांव में होना चाहिए हाई स्कूल : विनोद राम
विनोद राम कहते हैं कि गांव में हाई स्कूल होना चाहिए. खासकर लड़कियों की सुविधा के लिए यह जरूरी भी है. स्कूल दूर होने के कारण कई लड़कियां मिडिल स्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ने पर विवश हो जाती हैं. आगे पढ़ने की उनकी इच्छा मन में ही दबी रह जाती है.alt="" width="600" height="400" />
जल-नल योजना की देख रहे हैं आस : शीला देवी
शीला देवी कहती हैं कि ग्रामीण जल-नल योजना की आस देख रहे हैं. पानी के लिए बड़ी परेशानी है. यहां चापाकल की स्थिति भी ठीक नहीं है. काफी दूर से पानी लाना पड़ता है. यहां बोरिंग पर भी कुछ काम नहीं हुआ है. गर्मी में पानी नहीं मिलने पर काफी फजीहत झेलनी पड़ती है.alt="" width="436" height="400" />
गांव में 20 लाख की योजना पर चल रहा काम : पूर्व मुखिया
पूर्व मुखिया मंटू पासवान कहते हैं कि गांव में 20 लाख की योजना का का काम चल रहा है. इसमें नाली, छठ घाट की सीढ़ी और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है. अनुसूचित जाति-जनजाति गांव होने के कारण प्राथमिकता देते हुए इसे प्रधानमंत्री आदर्श गांव का दर्जा दिया गया है.alt="" width="533" height="400" />
Leave a Comment