Search

ग्राउंड रिपोर्ट : 5 साल पहले बन गई सड़क, 300 रैयतों को अबतक नहीं मिला मुआवजा

पीडब्ल्यूडी ने बनाया 17 किमी लंबा रोड, 96 करोड़ का मिला था आवंटन Pramod Upadhyay Hazaribagh : हजारीबाग स्थित इचाक मोड़ से कटकमसांडी के बहिमर गेट तक 17 किलोमीटर लंबी सड़क बनकर पांच वर्ष पहले ही तैयार हो गई. उस पर सरपट वाहन भी दौड़ने लगे. ठेकेदार को भुगतान भी हो गया. लेकिन इस सड़क में जिन ग्रामीणों की जमीनें गईं, वह आज भी टकटकी लगाए बैठे हैं कि मुआवजा मिलेगा. विभाग की दौड़ लगाकर रैयत थक गए, लेकिन उन्हें मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया. इस सड़क में चार पंचायतों गोबरबंधा, डुमरौन, नावाडीह और डांड़ के करीब 300 रैयतों की जमीनें गई है. यह योजना सत्र 2017-18 की है. इस पक्की सड़क के निर्माण के लिए करीब 96 करोड़ 15 लाख 73 हजार का आवंटन मिला. पीडब्ल्यूडी के अधीन कराए गए काम में इस आवंटन से रैयतों के भुगतान के लिए 38 करोड़ की राशि मिली थी. ग्रामीण कभी भू-अर्जन, तो कभी पीडब्ल्यूडी कार्यालय का दौड़ लगा रहे हैं. भुगतान नहीं होने पर ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन दिया. उस आवेदन पर भी अब तक किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें :  हजारीबाग">https://lagatar.in/sandhya-nandi-of-hazaribagh-is-working-for-the-laborers-of-the-unorganized-sector/">हजारीबाग

की संध्या नंदी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए कर रहीं काम

अब उग्र आंदोलन की तैयारी में जुटे रैयत

[caption id="attachment_602528" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/pinku-upadhyay_287-150x150.jpg"

alt="रैयत पिंकू उपाध्याय" width="150" height="150" /> रैयत पिंकू उपाध्याय[/caption] इचाक के पूर्व सरपंच रघुनंदन उपाध्याय, प्रमोद कुमार, रामचंद्र यादव, आलोक उपाध्याय, संजय उपाध्याय, पिंकू उपाध्याय, द्वारिका साव आदि कहते हैं कि उन्हें अब तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है. ऐसे में जल्द ही उग्र आंदोलन किया जाएगा. कभी वे लोग पीडब्ल्यूडी, तो कभी भू-अर्जन कार्यालय दौड़ रहे हैं. भू-अर्जन का बड़ा बाबू औरंगजेब भी स्पष्ट कुछ नहीं बोलते. वह कहते हैं कि इस बारे में कर्मी प्रदीप बताएगा, तो कभी साहब बताएंगे. फिर कहते हैं कि भू-अर्जन विभाग इस बारे में काम कर रहा है. कभी बताया जाता है कि पीडब्ल्यूडी ने फंड नहीं दिया है. इस वजह से रैयतों को मुआवजा नहीं मिल पाया है. [caption id="attachment_602529" align="alignright" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sanjay-upadhyay-1_357-150x150.jpg"

alt="रैयत संजय उपाध्याय" width="150" height="150" /> रैयत संजय उपाध्याय[/caption] इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/atiq-will-now-stay-with-dreaded-prisoners-barrack-changed/">अब

खूंखार कैदियों के साथ रहेगा अतीक, बदला बैरक

विभागीय लापरवाही के कारण लैप्स हो गई राशि : अमीन

भू-अर्जन विभाग के अमीन रामचंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण अब तक रैयतों का मुआवजा नहीं मिल पाया है. वक्त बीतने के साथ वह राशि लैप्स हो गई. धारा-11 करने के बाद राशि आने पर रैयतों का भुगतान हो पाएगा.

प्रक्रिया जारी है, जल्द होगा भुगतान : मनोज मेहता 

पीडब्ल्यूडी के अमीन मनोज मेहता ने बताया कि प्रक्रिया की जा रही है, जल्द भुगतान किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों को मुआवजा देना चाहिए था. उस पर काम होना चाहिए था.

दो गांवों के रैयतों को जल्द मिलेगी राशि : भू-अर्जन पदाधिकारी

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि दो गांवों के रैयतों को जल्द मुआवजे की राशि मिलेगी. शेष के लिए प्रक्रिया जारी है. आवंटन के लिए कागज आगे बढ़ाया गया है. राशि आते ही अन्य रैयतों का भी भुगतान हो जाएगा. प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लगता है. पूर्व की राशि लैप्स हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-flew-in-sukhoi-30-fighter-aircraft-2/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई 30 लड़ाकू विमान से भरी उड़ान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp