Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्राउंड रिपोर्ट : HMCH में बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई बंद, देर रात तड़पने लगी महिला

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 300 बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई के लिए बिछाई गई है पाइप Pramod Upadhyay Hazaribagh : हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कहीं स्टेबलाइजर खराब है, तो कहीं बिजली पास नहीं हो पा रही है. नतीजतन 300 बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पा रही है, जबकि पाइपलाइन बिछी हुई है. पहले इन बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही थी. पिछले सप्ताहभर से यह परेशानी हो रही है. यह कहना है शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग के उपाधीक्षक डॉ. एके सिंह का. उन्होंने बताया कि 28 मई की शाम आयी आंधी-तूफान के दौरान कुछ तार क्षतिग्रस्त हुए हैं. वहीं ट्रामा सेंटर के पास स्टेब्लाइजर खराब हो गया है. हालांकि इससे मरीजों को कोई असुविधाएं नहीं होने दी जा रही है. जरूरत पड़ने पर मरीजों के बेड तक सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है. अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट एक ट्रामा सेंटर और दूसरा ब्लड बैंक के पास स्थापित है.

ऑक्सीजन के लिए तड़पती रही बुजुर्ग महिला

एचएमसीएच के वरिष्ठ नागरिक वार्ड में भर्ती कटकमदाग स्थित कृष्णानगर की एक बुजुर्ग महिला शकुंतला देवी गुरुवार की देर रात ऑक्सीजन के लिए तड़ती रही. वहां बेड-टू-बेड ऑक्सीजन सप्लाई काम नहीं कर रहा था. उनके परिजनों ने सदर विधायक के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी को सूचना दी. रंजन चौधरी ने ट्रॉमा सेंटर से ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर लगवाया, तब महिला को राहत मिली. महिला की हार्ट की बाइपास सर्जरी हुई थी और दर्द की शिकायत पर यहां भर्ती हुई थी. शुक्रवार को उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.

बिजली कनेक्शन कटे रहने की वजह से हुई परेशानी

विधायक के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार और मैनेजर ने उन्हें बताया कि बीते दिनों तेज आंधी की वजह से ऑक्सीजन प्लांट का कनेक्शन बिजली विभाग से काट दिया गया है. इसे बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर ठीक कराया जा रहा है. इस संबंध में उन्होंने डीसी को ट्वीट भी किया है कि देर रात की सेवा में एक सीनियर डॉक्टर की व्यवस्था अस्पताल में होनी चाहिए.

प्रत्येक वार्ड में पांच ऑक्सीजन सिलेंडर, दो ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर रखने का निर्देश

अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की बिजली समस्या का समाधान कर लिया गया और प्रत्येक वार्ड में पांच ऑक्सीजन सिलेंडर भरा हुआ और दो ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर रखने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है. अब मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/twit-dc-ranjan_465-300x158.jpg"

alt="" width="300" height="158" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/stabliser_278-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/arvind-kejriwal-with-cm-hemant-brothers-relationship-with-hemant-ji-has-promised-support/">CM

हेमंत व केजरीवाल PC : बोले हेमंत- सफल होगी केजरीवाल की मुहिम, केजरीवाल ने कहा – हेमंत मेरे भाई, देंगे समर्थन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही