Search

 
 
 

धनबाद का भू-गर्भीय जल स्तर गिरा, नगर निगम की योजना सिर्फ फाइलों में

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भू-गर्भीय जल स्तर बचाये रखने के लिए कभी युद्ध स्तर पर धनबाद में शुरू किया गया रेन वाटर हार्वेस्टिंग अभियान टांय-टांय फिस्स हो गया है. अब इस स्कीम को न तो सरकारी विभाग अपना रहा और न ही निजी स्तर पर लोगों को  प्रोत्साहित किया जा रहा है. स्टेट ग्राउंड वाटर ऑथोरिटी की रिपोर्ट की मानें तो धनबाद का भूगर्भ जलस्तर 15.7 मीटर नीचे चला गया है. धनबाद राज्य का दूसरा जिला है, जहां भूगर्भ जलस्तर सबसे कम है. धनबाद और झरिया में भूमिगत जल का काफी दोहन किया गया है. धनबाद में 107.5 फीसदी और झरिया में 127 फीसदी जल दोहन किया गया. पिछले वर्ष तक शहरी क्षेत्रों में 12 मीटर पर पानी मिल जाता था. अब 15 मीटर पर मिल रहा है. कोलियरी क्षेत्रों 14 से 15 मीटर में पानी मिल जाता था, अब 17 से 18 मीटर पर मिल रहा है. बरसात का सीजन शुरू चुका है, लेकिन ग्राउंड वाटर रिचार्ज की कोई गतिविधि दिखाई नहीं दे रही है. सिर्फ घोषणाएं हो रही हैं.

  सिर्फ पेनाल्टी वसूल रहा है निगम

नगर निगम ने वर्ष 2017-18 में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम शुरू किया. शुरूआती दौर में झमाडा कैम्पस स्थित निगम कार्यालय के समीप वाटर रिजर्वर बनाया गया. बेकार बांध तालाब में एसटीपी मशीन लगाई गई. बिरसा मुंडा पार्क में भी वाटर रिजर्वर बनाया गया. जागरुकता अभियान और पौधरोपण किया गया. इसके बाद इस अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. अब सिर्फ निगम के अधिकारी रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं कराने वाले लोगों से डेढ़ गुना अधिक होल्डिंग टैक्स वसूल रहे हैं.

 9, 596 लोगों ने ही कराया रेन वाटर हार्वेस्टिंग

निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल शक्ति अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में 300 एसक्वायर मीटर से अधिक क्षेत्रफल में बने आवासीय या कमर्शियल परिसर तथा मल्टी स्टोरेज परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम कराना अनिवार्य है. अब बिना रेन वाटर हार्वेस्टिंग के प्रावधान के आवासीय नक्शा पास नहीं किया जा रहा है. निगम के सर्वे के अनुसार शहरी क्षेत्र के 1 लाख 11 हजार 871 आवासीय परिसर को रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य कर दिया गया है. लेकिन अभी तक सिर्फ 9 596 हजार घरों में रेन वाटर हारवेस्टिंग का काम हुआ है, बाकि लोग होल्डिंग के साथ पेनाल्टी दे रहे हैं.

 अभियान तेज करने का अधिकारी करे रहे दावा

निगम अधिकारियों का कहना है कि जल शक्ति अभियान का काम हो रहा है. अभी सभी वार्ड विकास केंद्र में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम होना है. शहर के अलग अलग स्थानों पर 22 हजार 500 पौधरोपण किया जा चुका है. इस साल भी बरसात में पौधरोपण के लिये स्थान का चयन किया जा रहा है. शहर के राजा तालाब, बरमसिया तालाब तथा लोको टैंक तालाब के जीर्णोद्धार के साथ एसटीपी मशीन, पानी साफ करने के लिये लगाई जाएगी. अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित करने के लिए जागरुकता अभियान चलाएंगे.

  परिणाम कुछ ही दिनों में दिखेगा : मो अनीस

धनबाद नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस का कहना है कि निगम स्तर पर सिर्फ पेनाल्टी नहीं लिया जा रहा है. जल शक्ति अभियान के तहत निगम स्तर पर कई कार्य शुरू किये गए हैं. परिणाम आने वाले दिनों में वृहद रूप में देखने को मिलेगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-process-of-intermediate-enrollment-started-in-pk-rai-and-guru-nanak-college/">धनबाद

: पीके राय और गुरुनानक कॉलेज में इंटरमीडिएट के नामांकन की प्रक्रिया शुरू [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही