Search

 
 
 

लातेहार: श्रद्धालुओं का जत्था वैष्णो देवी रवाना

 
Latehar: शहर से 16 सदस्यी श्रद्धालुओं का एक जत्था जम्मू के माता वैष्णो देवी, कटरा के लिए रवाना हुआ है. इससे पहले युवा समाजसेवी सह श्री राजाराम सेवा संस्थान के संस्थापक अनिल कुमार गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट किया और उनके सुखद यात्रा की कामना की. उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राओं से मन में एक नयी ऊर्जा का संचार होता है. आज के इस भौतिक समय में अध्यात्म व तीर्थ लोगों के जीवन में सुख व समृद्धि लाते हैं. श्रद्धालुओं में जगदेव सिंह, सुजीत कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, रंजीत ठाकुर, मनोज प्रसाद, सुनील कुमार चंद्रवंशी, रघुनाथ गुप्ता, राजकुमार, विकास कुमार, रंजन कुमार व संजय सोनी आदि का नाम शामिल हैं. श्रद्धालुओं ने कहा कि वे माता से क्षेत्र के खुशहाली की कामना करेंगे. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-high-court-said-landslide-in-wayanad-is-an-example-of-human-indifference-greed/">केरल

हाईकोर्ट ने कहा, वायनाड में भूस्खलन मानवीय उदासीनता, लालच का उदाहरण… सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही