Search

आर्थिक मोर्चे पर फिर अच्छी खबर, मार्च में जीएसटी संग्रह 13 प्रतिशत बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये

 NewDelhi : आर्थिक मोर्चे पर फिर अच्छी खबर आयी है. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मार्च,2023 में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये हो गया है. यह अब तक का दूसरा सर्वाधिक कर संग्रह है. वित्त मंत्रालय ने आज शनिवार को मार्च, 2023 के जीएसटी संग्रह आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस महीने में अब तक का सर्वाधिक जीएसटी रिटर्न भी जमा किया गया. इसके पहले फरवरी में जीएसटी संग्रह 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा था जबकि जनवरी में 1.57 लाख करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ था. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/governments-big-decision-jewelers-will-now-be-able-to-sell-jewelery-without-hallmarks-till-june-30/">सरकार

का अहम फैसला, ज्वेलर्स अब 30 जून तक बेच पायेंगे बिना हॉलमार्क वाले गहने

सर्वाधिक संग्रह अप्रैल, 2022 में 1.68 लाख करोड़  का हुआ था

जीएसटी का सर्वाधिक संग्रह अप्रैल, 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का हुआ था. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मार्च, 2023 में कुल जीएसटी संग्रह 1,60,122 करोड़ रुपये रहा है. इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 29,546 करोड़ रुपये है जबकि राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह 37,314 करोड़ रुपये है. वहीं एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) की मद में 82,907 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. इसके साथ 10,355 करोड़ रुपये का उपकर भी शामिल है. वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान जीएसटी का कुल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रुपये रहा है जो वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है. समाप्त वित्त वर्ष में जीएसटी का औसत मासिक संग्रह 1.51 लाख करोड़ रुपये रहा है. इस वित्त वर्ष में चार बार मासिक कर संग्रह 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp