Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुलाई माह में GST संग्रह 11 प्रतिशत बढ़ा, 1,65,105 करोड़ पर पहुंचा

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  आर्थिक मोर्चे पर फिर अच्छी खबर आयी है.  माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई माह में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,65,105 करोड़ हो गया है. वित्त मंत्रालय ने आज मंगलवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि जुलाई में सकल जीएसटी राजस्व 1,65,105 करोड़  रहा. इसमें केंद्रीय जीएसटी 29,773 करोड़, राज्य जीएसटी 37,623 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी 85,930 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जुटाये गये 41,239 करोड़ रुपये सहित) है. इसके अलावा उपकर 11,779 करोड़  (माल आयात पर जुटाये गये 1,057 करोड़ रुपये सहित) रहा. (पढ़ें, विष्णु">https://lagatar.in/ed-produced-vishnu-agarwal-in-court-sought-7-days-remand/">विष्णु

अग्रवाल को कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिनों की रिमांड मांग सकती है ED)

पांचवीं बार जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ के पार         

बता दें कि अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद पांचवीं बार जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ से अधिक रहा है. इससे पहले जून में 1.61 लाख करोड़, मई में 1.57 लाख करोड़, अप्रैल में 1.87 लाख करोड़ और मार्च में 1.60 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ था. वहीं फरवरपी में 1.49 लाख करोड़ और जनवरी में 1.57 लाख करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ था. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-ordinance-introduced-in-lok-sabha-it-is-certain-to-pass-kejriwal-government-in-trouble/">दिल्ली

अध्यादेश लोकसभा में पेश, बीजेडी का भी समर्थन मिला, पास होना तय, केजरीवाल सरकार सकते में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही