Search

 
 
 

मई 2026 में GST कलेक्शन 3.2 फीसदी बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

आर्थिक दुनिया के जानकारों के अनुसार यह बढ़ोतरी वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति में सुधार सहित आयात से मिलने वाले टैक्स कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी के कारण हुई.
 

New Delhi :  मई 2026 में  माल एवं सेवा कर कलेक्शन (GST) 3.2 फीसदी बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आज सोमवार को सरकार ने GST कलेक्शन के आंकड़े जारी किया.

 

 

आर्थिक दुनिया के जानकारों के अनुसार यह बढ़ोतरी वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति में सुधार सहित आयात से मिलने वाले टैक्स कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी के कारण हुई.  

 


पिठले साल यानी मई 2025  की बात करें तो सकल जीएसटी कलेक्शन 1.88 लाख करोड़ रुपये था. घरेलू लेनदेन के कारण से मई में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) कलेक्शन 37,397 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 45,143 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 51,990 करोड़ रुपये रहा. 

 


इस अवधि में कर योग्य वस्तुओं की आपूर्ति में 26.9 फीसदी का इजाफा हुआ सेवाओं के क्षेत्र में यह बढ़ोतरी 22.2 फीसदी रही,  एक्सपर्ट का मानना है कि मई 2026 का GST प्रदर्शन चुनौतियां और अवसर, दोनों को दर्शाता है.  

 


सकल घरेलू GST संग्रह में साल-दर-साल मामूली 2.6फीसदी की गिरावट आयी,  जबकि शुद्ध घरेलू GST राजस्व में 2.3फीसदी की कमी देखने को मिली. घरेलू रिफंड भी 4.3 फीसदी घटा.

 


लेकिन इसकी भरपाई आयात पर GST संग्रह की मजबूत वृद्धि ने कर दी,  मई में GST (आयात) में 19.1फीसदी का इजाफा हुआ, चालू वर्ष में लगभग 30फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही