Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवा : द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर गुवा में जश्न

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित किए जाने पर गुवा में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. यहां रहने वाले लोगों व ओडिशा के मयूरभंज जिले के मूलनिवासियों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक दूसरे को रंग-अबीर लगा कर खुशी मनाई और द्रौपदी मुर्मू जिंदाबाद के नारे लगाए. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-agriculture-department-advises-farmers-to-do-short-duration-paddy-cultivation/">गिरिडीह

: कृषि विभाग ने किसानों को कम अवधि वाले धान की खेती करने की सलाह दी

झारखंड समेत पूरे देश के लिये गौरव का क्षण

लोगों ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को 2015 में झारखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में देखने के बाद अब देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में देखना झारखंड समेत पूरे देश के लिये गौरव का क्षण है. सांसद गीता कोड़ा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से देश की प्रथम आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है. मौके पर गुवा के लोगों में संतोष बेहेरा, विजय साहू, प्रभाकर बोसा,विभीषण बोसा, सुभाष सिंह,विनीत जयसवाल, गुरुचरण बेहेरा, दुर्गा साहू,कार्तिक महापत्रो, अक्षय साहू एवं अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : RINPAS">https://lagatar.in/rinpas-patient-death-case-court-accepts-petition-hearing-26th-seeking-secure-cctv-footage-incident-site/">RINPAS

मरीज की मृत्यु केस: कोर्ट ने स्वीकार की याचिका,26 को सुनवाई, घटना स्थल का CCTV फुटेज सुरक्षित करने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही