Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवा : रोवाम मार्ग पर बिजली का तार टूटकर गिरा, बड़ी घटना टली

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : घाटकुड़ी गांव के समीप गुवा-रोवाम मुख्य मार्ग पर बिजली का तार टूटकर गिरने से आवागमन ठप हो गया. बाद में बिजली आपूर्ति बंद करने के बाद सड़क के बीच गिरा बिजली तार को हटाया गया. इसके बाद आवागमन प्रारम्भ हुआ. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर निरंतर वर्षा हो रही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-one-injured-after-being-hit-by-unknown-vehicle-referred-to-mgm/">चांडिल

: अज्ञात वाहन के धक्के से एक घायल, एमजीएम रेफर
वर्षा की वजह से बिजली के कई खंभों में लगे तार में कार्बन हो गये हैं. इससे तार स्पार्क होकर कट रहा है. घाटकुड़ी गांव के समीप मुख्य सड़क किनारे के बिजली खंभे से गुजरी तार के साथ भी ऐसा ही हुआ. किस्मत अच्छी रही कि जब यह तार गिरा तब वहां से कोई वाहन अथवा लोग नहीं गुजर रहे थे, जिससे बड़ी घटना टल गई.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही