Search

 
 
 

गुवा : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर जेनरल ऑफिस के सामने किया धरना-प्रदर्शन

 
Kiriburu : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के नेतृत्व में संघ के कर्मचारियों व ठेका मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर 28 मार्च को गुवा खदान के जेनरल ऑफिस के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की मांगों में ठेका श्रमिकों एवं स्थाई कर्मियों का पेंशन जल्द से जल्द शुरू करने, समान कार्य का समान वेतन, सप्लाई कर्मी एवं कंपनी श्रमिकों का पीएफ और ग्रेजुएटी जल्द से जल्द भुगतान करने आदि मांगे शामिल थी. इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड ने पेंशन को लेकर विस्तार से कहा कि जबसे सेल की स्थापना हुई है तब से आज तक ठेका श्रमिकों का पेंशन नहीं शुरू किया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/GUA-ANDOLAN-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-the-dead-body-of-the-minister-of-badshol-bjp-mandal-obc-morcha-was-found-hanging-from-the-tree/">बहरागोड़ा

: बड़शोल भाजपा मंडल ओबीसी मोर्चा के मंत्री की पेड़ से झूलती मिली लाश
कितने ठेका श्रमिक एवं सेल के स्थाई कर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं परंतु उसे आज तक पेंशन नहीं दिया गया है. कई कर्मियों ने रिटायर कर स्वर्गवास भी हो चुके हैं. इसलिए हमारी सबसे ज्यादा मांग पेंशन की है. आंदोलन करने वालों में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के जोगेन केसरी, राजेश यादव, रितेश पानीग्राही, प्रदीप सुरीन, किशोर सिंह, कमल मोदी, भरत केरकेट्टा, मुरली करुवा, केदार ठाकुर, चंद्रिका खंडाईत, रोशनी गोच्छाईत, सीमा पूर्ति, कुमारी बेहरा, किरण करुवा सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं. [wpdiscuz-feedback id="g8gwclhycb" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही